Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: जमशेर खास में नशा तस्कर की गैर-कानूनी इमारत ध्वस्त

सिविल और पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त कार्रवाई

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 11:53 IST

पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत आज जालंधर में एक और निर्णायक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के अंतर्गत गांव जमशेर में एक बदनाम नशा तस्कर से संबंधित गैर-कानूनी तरीके से पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई ग्राम पंचायत जमशेर, एस.डी.ओ. जमशेर और कमिश्नरेट पुलिस द्वारा संयुक्त तौर से की गई है। ए.डी.सी.पी-2 हरिंदर सिंह गिल और ए.डी.सी.पी कैंट सरवनजीत सिंह द्वारा व्यक्तिगत रूप से कार्रवाई की निगरानी की गई।

उन्होंने बताया कि यह गैर-कानूनी निर्माण जेम्स    उर्फ साबी, निवासी गांव जमशेर खास पत्ती गिलां का था, जो कि जलंधर कमिश्नरेट के थाना सदर के अधिकार क्षेत्र में है। जेम्स उर्फ साबी एक बदनाम नशा तस्कर था, जिसके खिलाफ पहले ही एन.डी.पी.एस. एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत 16 मामले दर्ज थे। वह कपूरथला जेल में बंद था और बीमार होने के कारण इलाज के दौरान अमृतसर में अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। 

इस पते पर उसकी पत्नी सत्या देवी और उसका बेटा करन रह रहे हैं, जिनके खिलाफ भी थाना सदर कमिश्नरेट जालंधर में 1-1 मुकदमा दर्ज है। उन्होंने दोहराया कि नशे से संबंधित किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिले में नशे की तस्करी को रोकने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाइयां आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगी।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 के माध्यम से नशों की तस्करी या गैर-कानूनी नशा संबंधी गतिविधियों की कोई भी जानकारी साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD