Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा बलटाना में एक करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत

Kuljit Singh Randhawa, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Dera Bassi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जीरकपुर , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 12:40 IST

विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा जीरकपुर नगर परिषद की सीमा में आते बलटाना क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग को पूरा करते हुए बलटाना मेन बाजार से पंचकूला सेक्टर-19 को जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई। इस सड़क का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइलों से किया जाएगा और इस परियोजना पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। 

सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि लोगों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में भी कई विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों, पानी, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की पूरी टीम, स्थानीय नेता और नगर परिषद के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Dera Bassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD