Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विपुल गोयल

महिला दिवस पर सफाई कर्मियों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बांटी सुरक्षा किट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 18:41 IST

हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को फरीदाबाद में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके योगदान की सराहना की। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने महिला सफाई कर्मियों को उनके सम्मान में सुरक्षा किट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कीं। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने  कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित दिन है। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 1910 में महिलाओं के अधिकारों को लेकर विश्व स्तर पर आवाज उठी और 1911 में पहली बार महिला दिवस मनाया गया। बाद में वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी गई, जिसके बाद से पूरे विश्व में यह दिवस मनाया जाता है। 

उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2014 के बाद से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से देश और हरियाणा में गिरते लिंगानुपात को सुधारने का बड़ा प्रयास किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी लगातार काम कर रही हैं। हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडो लक्ष्मी योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले इस योजना का लाभ सीमित आय वर्ग तक था, लेकिन अब आय सीमा बढ़ाकर अधिक महिलाओं को इसका लाभ देने की तैयारी की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक परिवारों को आर्थिक सहयोग मिल सके।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारों से नहीं बल्कि योजनाओं और कार्यों से होता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। घर की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ महिलाएं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी योगदान दे रही हैं। स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है और समाज को आगे बढ़ाने में उनका सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान शहर की स्वच्छता, विकास और नागरिक जिम्मेदारी पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। यदि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझें तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, सहित अनेक महिला कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला पत्रकार उपस्थित रही।

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD