Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : वो 'पंचकन्याएं', जिनके साहस, धैर्य और संघर्ष ने दिलाया उन्हें अत्यंत पूजनीय स्थान

Special Day, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 14:36 IST

हिंदू धर्म में महिलाओं को शक्ति स्वरूप और जगत की जननी कहा गया है। माना जाता है कि नारी के बिना सृष्टि की निरंतरता संभव नहीं है, क्योंकि वही नई पीढ़ी को जन्म देकर जीवन की धारा को आगे बढ़ाती है। हमारी परंपरा में मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती को क्रमशः शक्ति, समृद्धि और ज्ञान की देवी के रूप में पूजा जाता है।

यह भी माना जाता है कि इन देवियों के गुण प्रत्येक स्त्री में किसी न किसी रूप में मौजूद होते हैं। हालांकि हमारे पुराणों में पांच ऐसी स्त्रियों का भी उल्लेख मिलता है, जिन्हें देवी नहीं माना गया, फिर भी उनके साहस, धैर्य और जीवन संघर्ष के कारण उन्हें अत्यंत पूजनीय स्थान प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन पांच आदर्श स्त्रियों के बारे में जानना प्रासंगिक है।

ब्रह्म पुराण में एक प्रसिद्ध श्लोक मिलता है- “अहिल्या द्रौपदी तारा कुंती मंदोदरी तथा। पंचकन्याः स्मरेन्नित्यं महापातकनाशनम्॥” इस श्लोक में अहिल्या (गौतम ऋषि की पत्नी), द्रौपदी (यज्ञसेनी), तारा (बाली की पत्नी), कुंती (पांडवों की माता) और मंदोदरी (रावण की पत्नी) को ‘पंचकन्या’ के रूप में स्मरण करने की बात कही गई है। 

माना जाता है कि इस श्लोक के सुबह उच्चारण से सारे पाप नाश हो जाते हैं। इन पांचों स्त्रियों का जीवन संघर्ष, धैर्य और नैतिक शक्ति का उदाहरण माना जाता है। किसी ने कठिन परिस्थितियों में राज्य की जिम्मेदारी संभाली, तो किसी ने अपने सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष का मार्ग चुना। इसलिए कुछ धार्मिक अनुष्ठानों और व्रतों में भी पंचकन्याओं का स्मरण किया जाता है। 

यदि इनके जीवन पर दृष्टि डालें तो अहिल्या, महर्षि गौतम की पत्नी थीं। पुराणों के अनुसार वे अत्यंत रूपवान और विदुषी थीं। देवराज इंद्र ने छल से उनका अपमान किया। देवराज इंद्र ने छल से अहिल्या के स्त्रीत्व को ठेस पहुंचाई, जिसके बाद महर्षि गौतम के श्राप से वे पत्थर बन गईं। बाद में भगवान राम के स्पर्श से उन्हें मुक्ति मिली।

द्रौपदी, जिन्हें यज्ञसेनी भी कहा जाता है, उन्होंने अपने सम्मान की लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को माफ नहीं किया, बल्कि आने वाले काल को संदेश देने के लिए युद्ध को चुना। तारा, वानरराज बाली की पत्नी थीं। बाली की मृत्यु के बाद उन्होंने राज्य की स्थिरता बनाए रखने के लिए सुग्रीव से विवाह किया और अपनी बुद्धिमत्ता व दूरदर्शिता से शासन व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुंती को भी असाधारण धैर्य और त्याग का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपने पांचों पुत्रों का पालन-पोषण किया और उन्हें धर्म, साहस और कर्तव्य का मार्ग सिखाया। पंचकन्याओं में अंतिम नाम मंदोदरी का आता है, जो रावण की पत्नी थीं। वे भगवान शिव की परम भक्त मानी जाती हैं। 

रामायण के अनुसार मंदोदरी ने कई बार रावण को सीता का हरण छोड़कर धर्म का मार्ग अपनाने की सलाह दी, लेकिन रावण ने अपने अहंकार के कारण उनकी बात नहीं मानी। इन पांचों स्त्रियों का जीवन यह संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और नैतिकता का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यही कारण है कि भारतीय परंपरा में इन्हें आदर्श नारी के रूप में स्मरण किया जाता है।

Special Day

 

Tags: Special Day , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD