Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

प्रदेश सरकार का सुरक्षित और शिक्षित समाज का निर्माण का है लक्ष्य- कृष्ण कुमार बेदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 13:20 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सुरक्षित और शिक्षित समाज का निर्माण करना है। यह केवल सरकार का सपना ही नहीं बल्कि संकल्प भी है, जिसे साकार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री आज नरवाना के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट में नरवाना विधानसभा क्षेत्र को महिला थाना की सौगात दी गई है। इससे क्षेत्र में महिला सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी और महिलाओं के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि नरवाना के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अस्पताल को 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड तक करने की योजना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का आम बजट हरियाणा के चौतरफा विकास का दर्पण है। इसमें महिला, युवा, किसान, कर्मचारी, व्यापारी और उद्यमियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। यह एक कल्याणकारी बजट है जो प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाने वाला है।

इस अवसर पर मंत्री ने नरवाना की बेटी स्वाति आर्य सुपुत्री दिलबाग शास्त्री को यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 366 हासिल कर क्षेत्र और हरियाणा का नाम रोशन करने पर बधाई दी और कहा कि यह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD