Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'युद्ध नशे विरुद्ध' अधीन दौड़दा पंजाब-2' रविवार को

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को हाफ मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 11:31 IST

पंजाब सरकार की 'युद्ध नशे के विरुद्ध' पहल के तहत जिला प्रशासन द्वारा सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर 8 मार्च को 'दौड़दा पंजाब-2' तथा 17वीं सी.टी. हाफ मैराथन आयोजित की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर पहुंचकर प्रबंधों का का जायजा लिया और अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी, सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, सी.टी. ग्रुप के वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह तथा अन्य भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हाफ मैराथन 21 किलोमीटर (ओपन), 5 किलोमीटर (ओपन) तथा 5 किलोमीटर (वेटरन) तीन श्रेणियों में होगी, जिसमें लगभग 10 हजार प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना तथा लोगों को, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि हाफ मैराथन में कई खिलाड़ी भाग लेंगे और लगभग 2 लाख रुपये तक की राशि के इनाम वितरित किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के विजेता को 25 हजार रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर नशों के खिलाफ प्रण करवाने के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली 10 लड़कियों/महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी तथा सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए है ताकि प्रतिभागियों को कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने जिला वासियों को 'दौड़दा पंजाब-2' तथा 17वीं सी.टी. हाफ मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि 5 किलोमीटर दौड़ सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर से शुरू होकर सी.टी. वर्ल्ड स्कूल, रॉयल रेजिडेंसी से वापिस सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर पर समाप्त होगी। जबकि 21 किलोमीटर हाफ मैराथन सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर से शुरू होकर सी.टी. वर्ल्ड स्कूल, रॉयल रेजिडेंसी, जालंधर हाइट्स-2, जालंधर हाइट्स-1, क्यूरो मॉल, किडनी हॉस्पिटल, आइकॉनिक मॉल, चुनमुन मॉल से वापिस इसी रूट से होते हुए वापिस सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर पर समाप्त होगी।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD