Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

केरल चुनाव : कोच्चि में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने लॉन्च किया 'जेन-जी एंथम', युवाओं को दिलाई शपथ

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 16:48 IST

आगामी केरल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार राज्य के दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह कोच्चि के गोश्री ब्रिज क्षेत्र का दौरा किया और यहां युवा मतदाताओं को 'मतदाता शपथ' दिलाई। इसके साथ ही, युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

भारतीय चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कोच्चि में युवा मतदाताओं के साथ जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने गोश्री ब्रिज के पास युवा मतदाताओं को 'वोटर्स प्लेज' (मतदाता शपथ) दिलाई और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने युवा मतदाताओं के साथ गोश्री ब्रिज पर वॉक भी की।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने यहां 'जेन-जी एंथम' भी लॉन्च किया और युवा मतदाताओं से बातचीत करते हुए चल रहे मतदाता जागरूकता अभियानों का अवलोकन किया। भारतीय निर्वाचन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को केरल पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल हैं।

गुरुवार को चुनाव आयोग के दल ने कोच्चि में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान दुर्बार हॉल ग्राउंड का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोग 6 और 7 मार्च को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेगा। कोच्चि पहुंचकर ज्ञानेश कुमार ने अपनी पुरानी यादें भी शेयर कीं। 

ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वे जून 2001 से जुलाई 2004 तक एर्णाकुलम के जिला कलेक्टर रहे थे। लगभग 22 साल के बाद यहां लौटने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और कहा, "मैं एर्नाकुलम के लोगों से कहना चाहता हूं कि कलेक्टर के रूप में सेवा देने के 22 साल बाद मैं फिर यहां आया हूं।"

बता दें कि 140 सदस्यीय केरल विधानसभा का कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है। इससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। वर्तमान में केरल में पिनाराई विजयन के नेतृत्व में सरकार चल रही है, जिन्हें आगामी चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का सामना करना होगा।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD