हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा है कि राज्य में शहरी विकास को गति देने तथा योजनाबद्ध तरीके से आवासीय विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल आज बजट सत्र के दौरान सदन में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से 2026 के दौरान हरियाणा नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत कुल 760 लाइसेंस जारी किए गए हैं जिनका कुल क्षेत्रफल 7618.9 एकड़ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2026 के दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत राज्य में 56 नए सेक्टर विकसित किए गए हैं जिनका कुल क्षेत्रफल 5529.20 एकड़ है।
उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में आवासीय योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।