Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

आम आदमी पार्टी ने विज्ञापनों के दम पर पंजाब को ठगा, हर मोर्चे पर सरकार विफल: गुरजीत सिंह औजला

कांग्रेस का बड़ा हमला: 48,000 रुपये का बकाया दिए बिना महिलाओं से वोट मांगना शर्मनाक

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 17:44 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में एक विशाल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, पूर्व विधायक अनिल जोशी और जिला अध्यक्ष सौरभ मिट्ठू मदान ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखे हमले किए। सांसद औजला ने कहा कि 'आप' सरकार ने केवल विज्ञापनों के जरिए विकास का भ्रम पैदा किया है, जबकि हकीकत में पंजाब कर्ज और अपराध के दलदल में धंस चुका है।

महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा

सांसद औजला ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। पिछले चार वर्षों का प्रति महिला 48,000 रुपये बकाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मुख्यमंत्री को नया वादा करने से पहले पुराना 48,000 रुपया देकर पंजाब की माताओं-बहनों से माफी मांगनी चाहिए। अब दोबारा चुनाव आते देख ये फिर से झूठे वादों की पोटली लेकर निकल पड़े हैं।"

शिक्षा और स्वास्थ्य का 'मॉडल' खोखला

शिक्षा पर बोलते हुए औजला ने कहा कि 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' के नाम पर पहले से बने स्कूलों (जैसे मॉल रोड और छेहरटा स्कूल) को केवल बाहर से रंग-रोगन कर निजी कंपनियों को ठेका दे दिया गया है। कई स्कूलों में स्थायी प्रिंसिपल तक नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 16 मेडिकल कॉलेजों के विज्ञापन दिए, लेकिन एक की भी नींव नहीं रखी गई। उन्होंने कहा, "जब मुख्यमंत्री खुद बीमार होते हैं तो फोर्टिस (प्राइवेट अस्पताल) जाते हैं, कम से कम एक टेस्ट तो आम आदमी पार्टी में करवा कर देखें।"

जंगलराज की ओर बढ़ता पंजाब

राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। व्यापारियों को सरेआम फिरौती की कॉल आ रही हैं और मना करने पर गोलियां चलाई जा रही हैं। गांवों में शाम के बाद लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। इसी असुरक्षा के कारण पंजाब की इंडस्ट्री और इन्वेस्टमेंट दूसरे राज्यों में पलायन कर रही है।

भ्रष्टाचार और दिल्ली का दखल

सांसद ने आरोप लगाया कि तहसील और थानों में भ्रष्टाचार 10 गुना बढ़ गया है। पंजाब का पैसा विज्ञापन के नाम पर बाहरी कंपनियों को लुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कमान दिल्ली के हाथों में है; हर विभाग में दिल्ली का हस्तक्षेप है, जिससे अधिकारी स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं।

कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प

अंत में उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा अपनी आंतरिक फूट से जूझ रहे हैं, जबकि कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे पंजाब को बचाने के लिए कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष सोच का साथ दें। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, पूरी कांग्रेस एकजुट होकर उसे जिताएगी। इस अवसर पर पार्षद नरिंदर सिंह तुंग, बलदेव सिंह संधू सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD