Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

टी20 वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टूटा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, India, West Indies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:13 IST

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। रविवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। कैरेबियाई टीम से मिले 196 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। टीम इंडिया का यह टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 173 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया था। इस मुकाबले से पहले यह टीम इंडिया का विश्व कप में सबसे बड़ा रन चेज भी था। हालांकि, संजू सैमसन की 97 रनों की नाबाद पारी के बूते कोलकाता में भारतीय टीम ने 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया। 

यह टी20 वर्ल्ड कप का ओवरऑल तीसरा सबसे सफल रन चेज भी है। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा एक बार फिर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन भी 6 गेंदों में 10 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार बने। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 और तिलक वर्मा 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

हालांकि, संजू सैमसन एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने हार्दिक पांड्या (17 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। सैमसन ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97 रनों की नाबाद पारी खेली। टी20 विश्व कप में भारत की ओर से रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम दर्ज हो गया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 195 रन लगाए। टीम की तरफ से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली।भारतीय टीम 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , India , West Indies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD