Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सड़क, स्वास्थ्य, जल व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: केवल सिंह पठानिया

चड़ी के वार्ड नंबर 2 में विद्युत संचालित हैंड पंप का उद्घाटन

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शाहपुर , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 11:41 IST

आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने चड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 2 में लगभग 3 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युत संचालित हैंड पंप का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक ने चड़ी तथा आसपास की पंचायतों के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस हैंड पंप के लगने से चड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 3 के लगभग 150 लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। 

उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, जल व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचना सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में स्वीकृत लाखों रुपये की धनराशि से इस पंचायत में विभिन्न विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय जनता की मांगों के प्रति संवेदनशील है तथा क्षेत्र के विकास को नई गति दी गई है।

 कार्यक्रम के दौरान हैंड पंप कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को शाॅल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बलबीत सिंह, सहायक अभियंता विद्युत विभाग आशीष कुमार, एसडीओ जल शक्ति विभाग रजाक मोहम्मद, पूर्व प्रधान संजय ठाकुर, सुनीत कुमार, सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान लाल मन, पूर्व जिला परिषद सदस्य कामना चैधरी, करतार चैधरी, पूर्व व्यापार मंडल प्रधान नरेश शर्मा, पूर्व प्रधान सुमित कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय ठाकुर, रंजना थापा, गोरखा समुदाय के प्रधान सुरेश थापा, पूर्व प्रधान सुदेश ठाकुर, मेला कमेटी के प्रधान विजय ठाकुर, महिला मंडल उपाध्यक्ष सरिता सैनी सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD