Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

तमिलनाडु चुनाव : सीईसी ज्ञानेश कुमार ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, स्वतंत्र और निष्पक्ष इलेक्शन का दिलाया भरोसा

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Dr Sukhbir Singh Sandhu, Dr Vivek Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 13:59 IST

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को चेन्नई में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। यह बैठक तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत आयोजित की गई। बैठक में तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।ख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुरुवार को दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे। 

बैठक में छह राष्ट्रीय दलों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आम आदमी पार्टी (आप), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, क्षेत्रीय पार्टी डीएमके, एआईएडीएमके, डीएमडीके, एनटीके और वीसीके के नेता भी बैठक में शामिल हुए।

अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर राजनीतिक दलों ने तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन के लिए आयोग की सराहना की। उन्होंने चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट और व्यवस्थित करने के प्रयासों की प्रशंसा की।हालांकि, कई पार्टियों ने चुनाव के दौरान 'मनी पावर' और 'फ्रीबीज' के मुद्दे पर चिंता जताई। 

उन्होंने आयोग से ऐसी गड़बड़ियों को रोकने और सबको बराबर मौका देने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की। ​​कुछ पार्टियों ने खास तौर पर कैंपेन के दौरान नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड और सर्विलांस टीमों की संख्या बढ़ाने की मांग की। बैठक में एक प्रमुख मांग यह भी उठी कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाएं। 

अधिकतर दलों का मत था कि एक दिन में मतदान होने से प्रशासनिक फोकस बना रहेगा और लंबे समय तक राजनीतिक तनाव से बचा जा सकेगा।इसके अलावा, कुछ दलों ने चुनाव कार्यक्रम तय करते समय प्रमुख त्योहारों की तिथियों का ध्यान रखने की भी अपील की, ताकि मतदाताओं को असुविधा न हो।

चिंताओं के जवाब में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी दलों को आश्वस्त किया कि भारत में चुनाव पूरी तरह कानून के अनुसार, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं। उन्होंने दोहराया कि ईसीआई फ्रीबीज से संबंधित गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाएगा और उल्लंघनों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करेगा।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Dr Sukhbir Singh Sandhu , Dr Vivek Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD