Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

रश्मिका-विजय ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस के साथ साझा कीं खास बातें

Rashmika Mandanna, Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Vijay Deverakonda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 13:43 IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। शादी के बाद रश्मिका और विजय ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  कपल ने फैंस के इंतजार पर विराम लगाते हुए अपनी शादी की पुष्टि की और खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जो कि मिनटों में ही वायरल हो गया। 

विजय ने तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "एक दिन मुझे उसकी याद आने लगी। मुझे उसकी इतनी याद आ रही थी कि ऐसा लग रहा था जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा बीतता। जैसे वो मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी पौष्टिक लगता।"उन्होंने आगे लिखा, "जैसे ही वह मेरे साथ वर्कआउट करती, तो वर्कआउट और भी मजेदार और कम बोझिल लगता।

जैसे मुझे उसकी जरूरत थी बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए चाहे मैं कहीं भी रहूं। तो मैंने 26 मार्च को अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।" वहीं, रश्मिका ने भी इंस्टाग्राम पर शादी संपन्न होने की पुष्टि करने के साथ अपने खास दिन की यादगार तस्वीरों को शेयर किया और पोस्ट कैप्शन में लिखती है, "हाय मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए आप सभी 'मेरे पति' विजय देवरकोंडा से।

वो इंसान जिन्होंने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, वो इंसान जिन्होंने मुझे शांति का अनुभव कराया, वो इंसान जिन्होंने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे भरोसा दिलाया कि मैं अपनी कल्पना से भी कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं। वो इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका, वो इंसान जिसने मुझे दोस्तों के साथ घूमना-फिरना सिखाया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं।"

अभिनेत्री आगे लिखती हैं, "मैं आज वो औरत बन गई हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे वो बनाया है जो मैं आज हूं। मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली हूं। विज्जु, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो प्यार है उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे ये कहा है कि तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, आनंद, जिंदगी- सब कुछ अब ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि तुम मेरे साथ हो, इन सब के साक्षी। 

इन सबका सबसे बड़ा हिस्सा।"वह आगे लिखती हैं, "मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं—तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए! अब तो पार्टी का पूरा माहौल है। चलो साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जिएं। मैं तुमसे प्यार करती हूं।"फैंस जोड़ी पर भर-भरके अपना प्यार और आशीर्वाद लुटा रहे हैं।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Vijay Deverakonda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD