Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

सीपी राधाकृष्णन ने कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में महिलाओं का प्रदर्शन सराहनीय : सीपी राधाकृष्णन

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Manoj Sinha, Omar Abdullah, Sakeena Itoo, Sakina Itoo, University of Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 17:01 IST

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। देश के उपराष्ट्रपति के रूप में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यह उनकी पहली यात्रा थी। उपराष्ट्रपति ने स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को भले ही बुनियादी ढांचे और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता हो, लेकिन उनकी सच्ची विरासत उनके स्नातकों के चरित्र और योगदान में झलकती है।

उन्होंने 1948 में स्थापित कश्मीर विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत और बढ़ते अकादमिक प्रभाव की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय की एनएएसी ए++ ग्रेड, एनआईआरएफ विश्वविद्यालय श्रेणी में 34वीं रैंक, 2019 से अब तक 7,700 से अधिक शोध प्रकाशनों और राष्ट्रीय हिमालयी आइस-कोर प्रयोगशाला जैसी अग्रणी पहलों की प्रशंसा की, जो इसकी बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को दर्शाती है।

उपराष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह की तीन महत्वपूर्ण बातों पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की है जिनमें उच्च शिक्षा मंत्री का महिला होना, विश्वविद्यालय की कुलपति का महिला होना और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने इसे जम्मू-कश्मीर में महिला सशक्तिकरण और प्रगति का सशक्त प्रमाण बताया।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे तेजी से बदलते विश्व में स्नातक हो रहे हैं और इस समय "परिवर्तन ही एकमात्र स्थिर कारक है।" उन्होंने छात्रों से निरंतर अनुकूलन करने, नए कौशल हासिल करने और नवाचार को अपनाने का आग्रह किया। भारत के प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवप्रवर्तक के रूप में उभरने पर जोर देते हुए उन्होंने युवाओं को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप स्वदेशी नवाचारों को आगे बढ़ाने और विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों, जिनमें श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विस्तार और चेनाब रेल पुल जैसी महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं, का उल्‍लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ये पहल नए अवसर पैदा करती हैं और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीनगर स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत देश का सबसे स्वच्छ शहर बनकर उभरेगा।

उपराष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत जम्मू-कश्मीर से एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य का दौरा किया था और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना अपनी भावनाओं का सम्मान करना, और इस तरह के आदान-प्रदान से राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है।

उपराष्ट्रपति ने अपने समापन भाषण में युवाओं से नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि जीवन में उनकी सहनशीलता, साहस और चरित्र की परीक्षा कक्षा में हासिल ज्ञान से भी परे होगी। एकता और अपनेपन के संदेश के साथ अपना संबोधन समाप्त करते हुए उन्होंने कहा, “यह ना मेरा कश्मीर है, ना तुम्हारा कश्मीर है – यह हम सबका कश्मीर है।”

इस दीक्षांत समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और कश्मीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मनोज सिन्हा; जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर श्री उमर अब्दुल्ला; जम्मू-कश्मीर की उच्च शिक्षा मंत्री सुश्री सकीना मसूद इटू; कश्मीर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलोफर खान; वरिष्ठ संकाय सदस्य, विशिष्ट अतिथि, अभिभावक और स्नातक छात्र उपस्थित थे।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Manoj Sinha , Omar Abdullah , Sakeena Itoo , Sakina Itoo , University of Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD