Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजीलैंस ब्यूरो ने एएसआई को 15000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 17:48 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरुद्ध शुरु किए अभियान दौरान, पुलिस चौकी कैलाश चौक, लुधियाना के इंचार्ज के तौर पर तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर जनक राज को 15, 000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धित जानकारी देते आज यहां, स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी वक्ता ने बताया कि उक्त दोषी को सिविल लाईन, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के भाई को एक मामले में गिरफ़्तार किया गया था जिसमें आरोपी एएसआई जांच अधिकारी था। इस सम्बन्धित शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि जब वह थाने में अपने भाई को मिलने गया तो आरोपी एएसआई ने उसके गिरफ़्तार भाई को मिलने बदले मौके पर ही उससे 10,000 रुपए की रिश्वत ली।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता के भाई को और पुलिस रिमांड पर न रखने बदले एसएचओ के लिए दो लाख रुपए और अपने लिए पचास हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग सम्बन्धित सारी बातचीत रिकार्ड कर ली।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसने विजीलैंस ब्यूरो रेंज, लुधियाना के साथ संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया जिस दौरान आरोपी एएसआई जनक राज को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 15, 000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया।

इस सम्बन्धित, आरोपी विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकू कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में आगे वाली जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD