Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फरीदकोट में पाकिस्तान- समर्थित ड्रग कंट्रोल के साथ संबंधित एक सेना जवान, बर्ख़ास्त पुलिस कर्मचारी सहित छह व्यक्ति 4.8 किलोग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ काबू

2 महीने की पुख्ता जेल निगरानी और चौकसी कारण पाकिस्तानी हैंडलरों द्वारा चलाए जा रहे नैटवर्क का हुआ पर्दाफाश: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Faridkot Police, Faridkot
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फरीदकोट , 22 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 16:22 IST

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध’ दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते फरीदकोट पुलिस ने पाकिस्तान-समर्थित अंतरराष्ट्रीय ड्रग कारटेल का पर्दाफाश करते हुए एक सेना जवान और बर्ख़ास्त पुलिस कर्मचारी सहित छह व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 4.8 किलो हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल सहित तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किए। 

यह जानकारी पुलिस डायरैक्टर जनरल ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जरनैल सिंह उर्फ गोलडी निवासी लुधियाना, जो इस समय भारतीय सेना में सेवा निभा रहा है, अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर ( बर्ख़ास्त पीएपी कैडर कर्मचारी) और डिंपल रानी निवासी फ़िरोज़पुर, रमनदीप कौर, सरबजीत सिंह उर्फ सब्बा और अमृतपाल सिंह उर्फ अभिजोत सभी निवासी मोगा के तौर पर हुई है। 

नशीले पदार्थों की बरामदगी के इलावा, पुलिस टीमों ने तीस हज़ार ड्रग मनी भी ज़ब्त की और उनकी दो गाड़ियां, जिनमें थार और एक्सयूवी- 500 शामिल है, को ज़ब्त किया है, जिनका प्रयोग वह नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह सफलता बहुत ही योजनाबद्ध और ख़ुफ़िया आपरेशन और 2 महीने की पुख्ता जेल निगरानी और चौकसी का नतीजा है, जिसके साथ कारटेल की दूर तक फैली जड़ों का पर्दाफाश हुआ है। 

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि दोषी पाकिस्तान- आधारित तस्करों के साथ सीधे संपर्क में थे, जो हेरोइन की खेप को भारतीय क्षेत्र में भेजने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहे थे। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले- पिछले संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है।

आप्रेशन संबंधित विवरन सांझा करते हुए एस.एस.पी. फरीदकोट डा. प्रग्या जैन ने कहा कि 20- 21 फरवरी की बीच का रात को, सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने ग्रीन एवेन्यू नज़दीक एक थार गाड़ी को रोका। डीएसपी (फरीदकोट) तरलोचन सिंह के नेतृत्व में की गई तलाशी दौरान 1.008 किलोग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद हुई, जिसके साथ चार व्यक्तियों को तुरंत गिरफ़्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने कहा, ‘‘ पूछताछ दौरान यह बात सामने आई कि यह खेप अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर द्वारा एक एक्सयूवी- 500 गाड़ी में स्पलाई की गई थी। इस सुराग पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों ने गांव गोलियाना सेमनाला नज़दीक बॉक्सर और उसकी साथी डिम्पल रानी को रोका और उनके कब्ज़े में से 3.796 किलोग्राम हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद किया।‘‘

डा. प्रग्या जैन ने आगे बताया कि मुख्य सरगना, अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर, एक अपराधी है, जिस पर 9 अपराधिक मामले पहले ही दर्ज है, जबकि बाकी सदस्य भी एन.डी.पी.एस. और आर्मज़ एक्ट के अंतर्गत अहम अपराधिक रिकार्ड वाले है। एक सेवा निभा रहे सेना के जवान और एक बर्खास्त पुलिस कर्मचारी की सम्मिलन एक बड़े नैटवर्क की तरफ इशारा करती है, जो तस्करी के लिए संस्थागत ज्ञान का प्रयोग करने में समर्थ है। 

उन्होंने नाकों और टोल प्लाजों से आसानी के साथ निकलने के लिए अपने अधिकारित पहचान पत्रों का दुरुपयोग किया। वाहनों में महिला साथियों की मौजूदगी, नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए सोच- समझ कर किए गए ढंग-तरीके की तरफ भी इशारा करती है।

पुलिस ने सभी अपराधियों का रिमांड ले लिया है जिससे अगले-पिछले संबंधों की ओर जांच की जा सके, विशेष तौर पर सरहद पार काम करने वाले हैंडलरों और नशे की बांट करने वाले स्थानीय टिकानों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 27 ए के अंतर्गत एफआईआर नंबर 95 तारीख़ 21.02.2026 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Faridkot Police , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD