Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

खन्ना में तरुणप्रीत सिंह सौंध की अगुवाई में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बड़ा कदम

महिलाओं के लिए रोजगार और स्वास्थ्य क्रांति को नई दिशा

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना / लुधियाना , 19 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 16:02 IST

खन्ना में पंजाब सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक और सराहनीय कदम उठाया गया। जिला प्रशासन लुधियाना द्वारा रामगढ़िया भवन खन्ना में महिलाओं के लिए विशाल रोजगार एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सफलतापूर्वक चला। 

इस महत्वपूर्ण शिविर में खन्ना से विधायक एवं पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पंजाब सरकार की जनहितैषी सोच को धरातल पर उतारने का स्पष्ट संदेश दिया।यह शिविर डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में विभिन्न सरकारी एवं अर्ध-सरकारी विभागों के सहयोग से लगाया गया।

इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना, उनकी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक बड़ी सोच और सामाजिक बदलाव का अभियान है, जिसके तहत महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सभी जिलों में इस तरह के शिविर लगातार लगाए जा रहे हैं, ताकि हर महिला तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाना एक मजबूत और प्रगतिशील समाज की नींव है।शिविर के दौरान 25 से अधिक प्राइवेट और अर्ध-सरकारी कंपनियों द्वारा अपने-अपने बूथ लगाए गए। 

जिला लुधियाना के विभिन्न कॉलेजों से 697 छात्राओं और महिलाओं ने मौके पर इंटरव्यू दिए। उनकी योग्यता, हुनर और शैक्षणिक क्षमता के आधार पर 195 महिलाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया, जबकि लगभग 50 महिलाओं को मौके पर ही जॉब लेटर जारी किए गए। ये आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि पंजाब सरकार के प्रयास सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर बड़े परिणाम दे रहे हैं।

इसी तरह स्वास्थ्य शिविर के दौरान अनुभवी डॉक्टरों की टीमों द्वारा 341 मरीजों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप किया गया। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, हृदय जांच और अन्य सामान्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क दी गईं और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी प्रदान की गई। 

मंत्री सौंध ने कहा कि मान सरकार की स्वास्थ्य क्रांति का उद्देश्य हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।शिविर में सखी वन स्टॉप सेंटर लुधियाना की ओर से भी एक विशेष जागरूकता स्टॉल लगाई गई, जहां महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा सेवाओं और सरकारी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 

कैबिनेट मंत्री ने सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जा रही सेवाओं की खुलकर सराहना की और महिलाओं से इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील की।इस मौके पर गुरमीत सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी लुधियाना, संदीप कुमार तहसीलदार खन्ना, दीपक भल्ला डिप्टी सीईओ जिला रोजगार सृजन एवं कौशल विकास लुधियाना, नीतिका ढींगरा सीडीपीओ डेहलों, दविंदर कौर सीडीपीओ अर्बन-4, अंजू सिंगला सीडीपीओ अर्बन-1, रविंदरपाल कौर सीडीपीओ सुधार तथा मंजू भंडारी सीडीपीओ माछीवाड़ा सहित इलाके की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

अंत में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और आने वाले समय में इस तरह के और भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खन्ना में लगाया गया यह शिविर पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों का जीवंत उदाहरण है, जो शिक्षा क्रांति, स्वास्थ्य क्रांति और रोजगार सृजन के मजबूत संकल्प को दर्शाता है।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD