Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नायब सिंह सैनी ने उचाना हल्के में खोला घोषणाओं का पिटारा

उचाना में नई अतिरिक्त अनाज मंडी और मार्केट कमेटी भवन बनेगा: मुख्यमंत्री

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ranbir Gangwa, Krishan Kumar Bedi, Dr Krishan Lal Middha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 15:41 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई  सहित मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा उचाना में नई अतिरिक्त अनाज मंडी और मार्केट कमेटी के भवन का निर्माण करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री बुधवार को उचाना में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान उचाना विधानसभा के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये, इसके अतिरिक्त उचाना शहर की ब्राह्मण धर्मशाला, पिछड़ा समाज की धर्मशाला तथा अग्रवाल समाज की धर्मशाला के लिए स्वेच्छिक कोटे से 11-11 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव थुआ के मोगा नंबर 3600 एल बधाना माइनर के खाल को 75 लाख रुपये की लागत से पक्का किया जाएगा। साथ ही उचाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वाटर कोर्स की रिमॉडलिंग तथा रिहैबिलिटेशन तथा छह जल मार्गों की रिमॉडलिंग तथा रिहैबिलिटेशन कराई जाएगी। इस कार्य पर 3 करोड़ 72 लाख रुपये का खर्चा आएगा।

उन्होंने कहा कि घोघड़ियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उचाना खुर्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनवाया जाएगा। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करसिंधु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। इन विकास कार्यों पर लगभग 20 करोड़ रूपये का खर्च आएगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग की गांव बरसोला सब माइनर आरडी 19000 से 36500 तक का पुनर्वास किया जाएगा। उचाना विधानसभा में पंचायती राज विभाग के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा दिये गए भवनों में ई-लाइब्रेरी तथा जिम हॉल खोले जाएंगे। 

पीडब्ल्यूडी के दायरे में आने वाले कहसुन-बड़ौदा से लेकर बाबा नागदेव मंदिर तक की सड़क को 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। इसी प्रकार गांव सफा खेड़ी, तारखा,सुदकैन खुर्द तथा थुआ में आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव कहसुन में जल घर का नवीनीकरण, बुस्टिंग स्टेशन ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व गलियों में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इन विकास कार्यों पर 3 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपये की लागत से उचाना शहर की पुरानी व अधूरी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने गांव पेगा में जल निकासी योजना के विस्तार करने तथा डीआई पाइप लाइन बिछाने का ऐलान भी किया। इन विकास कार्यो पर लगभग 9 करोड़ 33 लाख रूपये की धन राशि खर्च की जाएगी। 

इसी प्रकार गांव करसिंधु को महाग्राम योजना में शामिल कर वहां सीवरेज सिस्टम तथा एसटीपी लगाने जैसे विकास कार्यो पर लगभग 50 करोड़ की धन राशि  खर्च की जाएगी। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय घासो, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कहसुन और राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिघाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय खांडा में कुल 15 अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण तथा अन्य कार्य कराए जाने की घोषणा भी की। 

उन्होंने कहा कि बरसोला माइनर और ढाकल हेड के लिए एक कमेटी बनाकर इस काम को पूरा करवाने का काम करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उचाना में टीएससी एवं पुरानी अनाज मंडी की स्पेशल रिपेयर कराई जाएगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा उचाना हलके के विभिन्न गांवों की लगभग 5 करोड़ की लागत से पुरानी सड़कों को चौड़ा और उनकी मरम्मत कराई जाएगी तथा 25 कि.मी. की नई सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा। 

उचाना विधानसभा की 122 कि.मी. की 146 सड़क जो डीएनपी की अवधि में है, उन्हें आवश्यकता अनुसार संबंधित एजेंसी द्वारा ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इसी प्रकार 15 कि.मी. की 7 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है और 3 कि.मी. की दो सड़कों की 51 लाख 61 हजार की लागत से स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 18 सड़कों की 32 करोड 75 लाख रूपये की लागत से विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण करवाया जाएगा। इन सडकों की कुल लंबाई 68 कि.मी. है । इसके अलावा उचाना विधानसभा क्षेत्र की लोक निर्माण विभाग की 617 कि.मी. की 146 सड़कें जो अभी डीएनपी की अवधि में है , आवश्यकता अनुसार एजेंसी द्वारा ठीक करवाया जाएगा। इसी प्रकार 392 कि.मी. की 88 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है ।

विधानसभा क्षेत्र की 54 कि.मी. की 10 सड़कों की 26 करोड़ की लागत से स्पेशल रिपेयर का कार्य करवाया जाएगा ।मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि उचाना विधानसभा के खेत खलिहान के लिए 25 किलोमीटर लम्बाई तक के कच्चे रास्तों को पक्का कराया जाएगा ।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ranbir Gangwa , Krishan Kumar Bedi , Dr Krishan Lal Middha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD