Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'आप चाहते हैं लोग आपकी बाहरी मुस्कान के पीछे क्या देखें?', संदीपा धर ने पूछा सवाल

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sandeepa Dhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 15:58 IST

रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री संदीपा धर ने अपने किरदार से खास तड़का लगाया है। मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी दिल की बातें बयां कीं। संदीपा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे मेकअप करवाती दिख रही हैं। 

उन्होंने लिखा, "सब मुझे वैसे ही देखते हैं, जैसा वे देखना चाहते हैं। एक लड़की जो हमेशा संभली हुई और ठीक लगती है, लेकिन आईने में जो चेहरा दिखता है, वह अपना नहीं लगता है। इतने सालों तक दूसरों की उम्मीदों के हिसाब से जीते-जीते खुद को ही भूल गए। मैं मुस्कुराती हूं, मजबूत बनकर खड़ी रहती हूं, अपना किरदार निभाती हूं, क्योंकि बाहर सब ठीक दिखे तो लोग मान लेते हैं कि अंदर भी सब ठीक है।"

संदीपा ने आगे लिखा, "अब मैं इस दिखावे में इतनी माहिर हो गई हूं कि खुद भी मानने लगी कि मैं सच में ठीक हूं, लेकिन एक दिन खुद से झूठ नहीं बोल पाई। आईना झूठ नहीं बोलता, पर मेरा आईना वही दिखाता है, जिससे मैं डरती हूं।" रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में संदीपा ने नैना नाम की लड़की का किरदार निभाया है।

अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारे में लिखा, "मिलिए नैना से, एक ऐसी लड़की से जिसे सब परफेक्ट कहते हैं, लेकिन जिसने खुद को कभी इतना अकेला और अनदेखा महसूस नहीं किया। तारीफें मिलती हैं, पर वो दिल का खालीपन नहीं भर पातीं। उसके लिए सच बोलना और मुश्किल हो जाता है।" 

अभिनेत्री ने आगे सभी से सवाल पूछते हुए लिखा, "आप चाहते हैं लोग आपकी बाहरी मुस्कान के पीछे क्या देखें? फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" फिल्म एक दिल को छूने वाली लव स्टोरी है। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। वहीं, इसे संजय लीला भंसाली के साथ प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sandeepa Dhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD