Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पटना में ‘अस्सी’ का हाउसफुल प्रीमियर, दर्शकों की गूंजी तालियां, कहा- 'फिल्म तो गरदा बा'

Taapsee Pannu, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Assi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 11:19 IST

फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा अपनी आगामी फिल्म 'अस्सी' के साथ एक बार फिर एक गंभीर सामाजिक विषय को बड़े पर्दे पर लेकर लौटे हैं। तापसी पन्नू, कानी कुश्रुति, रेवथी, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब अभिनीत इस फिल्म का सोमवार शाम पटना के एक थियेटर में हाउसफुल प्रीमियर आयोजित किया गया।

प्रीमियर में शिक्षा जगत की जानी-मानी हस्ती और शिक्षण संस्थान 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दर्शकों की भारी भीड़ और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि पटना में सार्थक सिनेमा के लिए एक अलग ही जगह है। प्रीमियर के दौरान तापसी पन्नू ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे विषयों पर फिल्में तभी बन पाती हैं जब दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचकर उनका समर्थन करते हैं।

उन्होंने अपील की कि अगर लोगों को फिल्म और उसमें उठाए गए मुद्दे पसंद आएं, तो वे इसके बारे में दूसरों को भी बताएं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के दर्शक गंभीर और संवेदनशील विषयों को समझते हैं और सराहते हैं। अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी द्वारा लिखित अस्सी एक वकील की कहानी है, जो एक क्रूर दुष्‍कर्म मामले की कानूनी लड़ाई लड़ती है। 

अदालत में वह यह तर्क रखती है कि देश में एक ही दिन में 80 दुष्‍कर्म के मामले दर्ज होते हैं, और यही इस फिल्म के शीर्षक का आधार है। फिल्म के अंत में पूरा हॉल तालियों की गूंज से भर गया। कई दर्शकों ने बाहर निकलते हुए कहा, “फिल्म तो गरदा बा।" दर्शकों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और विषय की गंभीरता की खुलकर सराहना की।

पटना का यह प्रीमियर सिर्फ एक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं था, बल्कि एक ऐसी शाम थी जिसने समाज से जुड़े एक अहम मुद्दे पर सोचने और बात करने का अवसर दिया। फिल्म के कलाकारों ने कहा कि हम लोगों ने पूरी मेहनत से फिल्म की है। अब दर्शक इसे आगे ले जाएं।

 

Tags: Taapsee Pannu , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Assi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD