Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया: नायब सिंह सैनी

विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Rao Inderjit Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नूंह , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 17:02 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरावली की गोद में बसा तावडू क्षेत्र अपने मेहनती, स्वाभिमानी और संघर्षशील लोगों के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया है। 

सन् 1857 की आजादी की प्रथम लड़ाई से लेकर आजादी मिलने तक के संघर्ष में यहां के लोगों ने जो भूमिका निभाई, वह इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री रविवार को सोहना विधानसभा के तावडू की अनाज मंडी में विकसित सोहना-तावडू विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने इस दौरान उपस्थित जनसमूह को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई भी दी और कहा कि यह पावन पर्व है हमें लॉर्ड शिवा के दर्शन करने, उनके जीवन दर्शन से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करता है। महाशिवरात्रि हमें यह सिखाती है कि जब जीवन में अंधकार बढ़े तब आत्म चिंतन का दीप जलाओ।

उन्होंने कहा कि यह शिवरात्रि सभी के जीवन में स्वास्थ्य, शांति, साहस और सफलता प्रदान करे, साथ ही आपके हर प्रयास में ऊर्जा हो और निर्णय में विवेक हो, हर दिन में आशा का उजाला हो। मुख्यमंत्री ने इससे पहले 47 करोड़ 36 लाख रुपये लागत की 16 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किए। 

इनमें 21 करोड़ 77 लाख 25 हजार रुपये लागत के 11 उद्घाटन और 25 करोड़ 58 लाख 58 हजार रुपये की लागत के 5 शिलान्यास शामिल हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तावड़ू सोहना विकास रैली में उमड़ा जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि आपका भाजपा सरकार की नीयत, नीति और जन-कल्याणकारी योजनाओं में गहरा विश्वास है। 

इसी विश्वास के बल पर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार जनसेवा का अवसर मिला है, उन्होंने कहा कि वह पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोहना हलके के विकास को गति देने के लिए 11 वर्षों के कार्यकाल में 62 सीएम अनाउंसमेंट हुई। 

इनमें से 49 का काम पूरा हो चुका और 13 का काम प्रगति पर है। उन्होंने सोहना विधानसभा क्षेत्र में करवाये गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने इस हलके में विकास कार्यों पर पिछले 11 वर्षों में 1 हजार 515 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 222 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2024 तक सोहना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा विकास कार्यों पर 285 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इसी प्रकार वर्ष 2024 से अब तक इस विभाग द्वारा 5 करोड़ 70 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, 407 करोड़ रुपये के काम पाइपलाइन में हैं।

उन्होंने कहा कि सोहना में बन रहे सब-डिविजनल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए लगभग 41 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह आधुनिक कॉम्प्लेक्स की प्रशासनिक सेवाओं को एक ही छत के नीचे सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 3 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 12 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। तावडू खण्ड के 54 गांवों में 40 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल के भूमिगत जलाश्यों के निर्माण एवं उनको पाईप लाईन से जोड़ने का काम किया गया है।

जो कहते हैं उसे करते भी हैं:

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र- 2024 का जिक्र करते हुए कहा कि हम जो कहते हैं, उसे करते भी हैं। इसका प्रमाण यह है कि हमने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को एक साल में ही पूरा कर दिखाया है। 

यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आगामी 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार ने प्रदेश का बजट आम आदमी का बजट बनाने के लिए सभी हितधारकों से परामर्श किया है। 

परामर्श के आधार पर ही सरकार नया बजट तैयार कर रही है। इसके माध्यम से सबका साथ-सबका विकास का नारा धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 'अमृत काल' के दौर से गुजर रहा है। 

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए उन्होंने सभी राज्यों के समक्ष एक महत्वाकांक्षी रोडमैप भी रखा है। इसी से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार ने व्यापक परामर्श, विशेषज्ञों की भागीदारी और गहन अध्ययन के आधार पर हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार किया है। 

प्रदेश सरकार के इस विज़न डॉक्यूमेंट का विमोचन गत 24 दिसंबर को पंचकूला में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया गया। इसमें 387 दीर्घकालिक और 359 अल्पकालिक पाथ-वे के साथ एक स्पष्ट, व्यावहारिक और परिणाम आधारित रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विजन डाक्यूमेंट के अनुसार हरियाणा को विकसित राज्य बनाने में सभी नागरिकों की भूमिका रहेगी।

विपक्ष पर साधा निशाना: कहा, खुद के गिरेबां में झांके

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान 3.0 नॉन स्टॉप बीजेपी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने पेंशन को लेकर आमजन को गुमराह करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि जो लोग आज बयान देते फिर रहे हैं, पहले वो खुद के गिरेबां में झांके कि उनके राज में 6-6 महीनें पेंशन नहीं मिलती थी। बीजेपी सरकार ने पिछले 11 साल में 2200 रुपये पेंशन बढ़ाई है। पेंशन को लेकर बुजुर्गों को किसी प्रकार से चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा बुजुर्गों के उपचार के लिए चलाई गई योजना का भी जिक्र किया।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बहनों, बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। 

अब तक 9 लाख 22 हजार से अधिक बहन-बेटियों को 634 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। यह लाभ प्रदेश के लगभग 14 लाख 70 हजार परिवारों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित हमारी नीतियों के केंद्र में हैं। आज किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। प्रदेश में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 15 हजार 448 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार से पहले कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी। कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर चली गई थी। इसे बीजेपी सरकार ने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालने के बाद वर्ष 2015 में जारी किया। इसी तरह वर्तमान सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है। पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है। 

उन्होंने कहा कि गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत 1 लाख 56 हजार मकान दिये गये हैं। गरीब परिवारों को 'मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी' के तहत 14 शहरों में 15 हजार 765 गरीब परिवारों प्लॉट दिए हैं। 

'मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण' के तहत ग्राम पंचायतों में 12 हजार 31 प्लॉट दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। 'आयुष्मान भारत-चिरायु योजना' में लगभग 26 लाख मरीजों का 4 हजार 126 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज किया गया है। 

प्रदेश सरकार ने किडनी के रोग से पीड़ित रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं शुरू की है। सरकार की तरफ से 11 फरवरी को 17 जिलों में डे केयर कैंसर सेंटर्स का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों के खुलने से अब 22 जिलों में कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज और आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार रोज़गार देने के कार्य भी पूरी पारदर्शिता और बिना पर्ची खर्ची कर रही है। जबकि पिछली सरकारों में क्या हाल थे, सभी को पता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

इन्हें मिलाकर पिछले 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। गत जुलाई मास में कॉमन पात्रता परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। इसी तरह से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नियुक्त 1 लाख 18 हजार युवाओं को रोजगार की सुरक्षा दी गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रोजगार तलाश रहे युवाओं की मदद के लिए हरियाणा ओवरसीज एंप्लॉयमेंट सेल बनाया। पिछले दिनों विदेश सहयोग विभाग ने विदेशों में काम करने के लिए 390 युवाओं को ऑफर लेटर दिलवाये हैं। आज के दिन 7 हजार 500 कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए वेकेंसी पोर्टल पर लाइव हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण के काम तेजी से कर रही है। साथ ही उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम हरियाणा को सबसे पहले विकसित राज्य बनाएंगे

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा: प्रदेश में हो रहा है विकास

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 47 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत की दी गई परियोजनाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब से बीजेपी ने सत्ता संभाली है, तब से केंद्र और राज्य की सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। 

केंद्र और राज्य सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से बहुत काम किए हैं। उन्होंने तावडू इलाके का जिक्र करते हुए कहा कि यह मेवात एरिया के पास सटा इलाका है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के पूरा होने पर तावडू एरिया को भी काफी लाभ होगा। 

श्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास को लेकर इस एरिया पर भी खासा ध्यान देंगे। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री से केएमपी की मरम्मत करवाने और तावडू में भी गुरुग्राम की तरह विकास कार्य करवाने की मांग की।

सरकार लगातार कर रही है काम: राव नरबीर सिंह

हरियाणा कैबिनेट मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री दिया है जिसके चेहरे पर शिकन नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर रात को 11 बजे भी मुख्यमंत्री चंडीगढ़ आवास पर पहुंचते हैं, तो उस समय भी वो वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनने लगते हैं।

श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम कर रही है, उन्होंने इस दौरान मंच से तावडू को गुरुग्राम जिला में शामिल करने की मांग भी रखी। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक व  विधायक श्री तेजपाल तंवर ने  रैली में पहुंचे गणमान्य अतिथियों और विशाल जनसमूह का स्वागत किया।

इस अवसर पर पटौदी से विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह, पूर्व मंत्री श्री संजय सिंह, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, नूंह के जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र पिंटू, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व विधायक एवं प्रभारी राजकुमार बोहरा, श्री संदीप जोशी, जाकिर हुसैन, चांद मोहम्मद, फाउंडेशन चेयरपर्सन पायल कनोडिया, श्री प्रदीप सैनी भी मौजूद थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Rao Inderjit Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD