Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री ने दी नूंह जिला को अनेक सौगातें

47 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Rao Inderjit Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नूंह , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 17:01 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  ने रविवार को जिला नूंह में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने विकास रैली को भी संबोधित किया। रविवार को नूंह जिला के तावड़ू स्थित अनाजमंडी में विकसित सोहना-तावड़ू विकास रैली का आयोजन  किया गया। 

जिसमें मुख्यमंत्री ने जिला नूंह व सोहना विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया ।  मुख्यमंत्री ने 47 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जिससे शिक्षा, खेल सहित अन्य आधारभूत ढांचे से संबंधित विकास को नई मजबूती मिलेगी। 

मुख्यमंत्री ने  25 करोड़ 58 लाख रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें एमडीए की 2 करोड़ 62 लाख रुपये से 10 गांवों में पुस्तकालयों के निर्माण, नूंह में करीब 15 करोड़ 46 लाख रुपए से बनने वाली जिला लाइब्रेरी कम एक्सीलेंस सेंटर तथा करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये से बनने वाले सीईओ एमडीए के रेजिडेंस, एम3एम के करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मकबरा परिसर संक्षरण तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से गांव झामुवास में स्टेडियम के पुनर्विकास के कार्य शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री ने 21 करोड़ 27 लाख की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जिस में एमडीए की ओर से करीब एक करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से जिला के करीब 25 सरकारी स्कूलों में बनाए खेल मैदान, अरावली संरक्षित वन क्षेत्र में करीब एक करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बने तीन अर्थन डैम/वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं एवं सात क्रेट वायर संरचना, 4 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से तैयार जिला के 40 सरकारी स्कूलों व 17 पीएचसी व 6 सीएचसी में हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट, दो करोड़ रुपये की लागत से मेवात क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु गांव मढ़ी, खंड नगीना में बनाए नीट/जेईई कोचिंग सेंटर, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से जिला के सरकारी स्कूलों में स्थापित फैशियल बायोमेट्रिक अटैंडेंस सिस्टम, एक करोड़ की लागत से एचएलजी राजकीय कॉलेज तावड़ू में बनाए छ: नए क्लास रूम, तावड़ू मंडी में 24 लाख रुपए में बनी अटल किसान कैंटीन, एम3एम द्वारा 3 करोड़ 65 लाख रुपए से बनाए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावड़ू व वार्ड नंबर-9 तावड़ू में एक करोड़ 90 लाख रुपए से बनाए तालाब तथा सोहना स्थित फव्वारा चौक के एक करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से किए नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण, सोहना के गांव सेजावास में बने बूस्टिंग शामिल हैं।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Rao Inderjit Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD