Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं

सोहना में बनेगा हरियाणा राज्य परिवहन का सब डिपो, सब हेल्थ सेंटर्स को भी दी मंजूरी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Rao Inderjit Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नूंह , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 17:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में कई अहम घोषणाएं भी की है। उन्होंने  घोषणा करते हुए कहा कि सोहना में हरियाणा राज्य परिवहन का सब डिपो बनाया जाएगा। इसके अलावा तावडू शहर और सोहना में बाईपास भी बनाया जाएगा। 

सोहना तावडू से सोहना तावडू से सोहना पलवल की डीपीआर सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को भिजवा रखी है, इस पर जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने सोहना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए 5 करोड रुपये दिए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सोहना एलिवेटेड एक्सप्रेस वे को दमदमा मोड से बढ़ाकर निरंकारी कॉलेज तक करने की विस्तृत रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेजने और स्वीकृति आने पर इसे बनवाने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोहना में जमीन उपलब्ध होने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनाने, सोहना के बाघनकी गांव में प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाने तथा घामड़ौज तथा खोरी कलां गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाने की घोषणा भी की। 

उन्होंने तावडू के हसनपुर में सामुदायिक केंद्र, सोहना के सहजावास, रिठौज में 65—65 लागत से सामुदायिक केंद्र बनाने की भी घोषणा की भी। मुख्यमंत्री ने तावडू के कौटा खेंडला के खेल स्टेडियम में इनडोर कुश्ती मैदान बनवाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा भूमि उपलब्ध करवाने पर तावडू में नया बस स्टैंड बनाने, जमीन उपलब्ध करवाने पर सोहना में नई अनाज मंडी बनवाने का भी ऐलान किया। 

मुख्यमंत्री ने सोहना विधानसभा क्षेत्र की 41.94 किलोमीटर की 31 सड़के और पीडब्ल्यूडी की 407 किलोमीटर की डीएलपी अवधि की सड़कें आवश्यकतानुसार एजेंसी से दुरुस्त करवाने की बात कहीं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि 35 करोड़ 30 लाख की लागत से 32.82 किलोमीटर की 7 नई सड़कों के निर्माण कार्य को करवाया जाएगा।

उन्होंने 100 किलोमीटर की सड़कों की 45.98 करोड़ से स्पेशल रिपेयरिंग कराये जाने को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाबार्ड पीएमजीएसवाई के तहत 15.90 किलोमीटर की 3 सड़कों की 12 करोड़ 10 लाख से विशेष मरम्मत होगी। मुख्यमंत्री ने खेत खलियान योजना के तहत सोहना के खेतों के 25 किलोमीटर तक के रास्तों को पक्का किया जाने का भी ऐलान किया।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Rao Inderjit Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD