Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

निवेशकों के विश्वास, नीतियों में पारदर्शिता के ध्येय के साथ काम कर रहा हरियाणाः नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Amit Kumar Agarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 15:20 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों के विश्वास, नीतियों में पारदर्शिता के ध्येय के साथ काम कर रही है। हरियाणा औद्योगिक निवेश के लिए सबसे बेहतर राज्यों में से एक है, जहां अनुकूल माहौल है। मुख्यमंत्री शनिवार को नई दिल्ली में निवेशकों से भेंट कर रहे थे।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से प्रदेश में निवेश को लेकर मुलाकात की और उनकी आगामी योजना को जाना। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ऐसी नीतियों का निर्माण कर रही है, जिससे निवेशकों का अधिक से अधिक विश्वास उन पर बने। 

इसके साथ-साथ उनकी नीतियों में पारदर्शिता है। सरकारी अप्रूवल में कम से कम समय लगे और यह कार्य तेज रफ्तार से हो, इस तरह के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है।

यूरोपियन संघ की एमएसएम से हरियाणा की एमएसएमई से मैच मेकिंग की जाएगी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और ईयू के बीच हुए समझौते से हरियाणा के उद्योगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे लेकर हरियाणा-यूरोपियन वर्किंग संघ बनाने की घोषणा की है। इसका मुख्य मकसद यूरोपियन संघ की एमएसएमई की हरियाणा की एमएसएमई के साथ मैच मेकिंग करवाना होगा ताकि उनके उद्योंगों की जो भी जरूरतें हैं, वो हमारे यहां के उद्योग पूरी कर सकें। 

इससे हरियाणा के उद्योंगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों के पार्ट को चिह्नित करके हरियाणा में निर्माण कर रही कंपनियों के साथ जोड़ा जाएगा।

उद्योगों को निरंतर उपलब्ध करवाई जा रही जमीन

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उद्योंगों को स्थापित करने के लिए एचएसाईआईडीसी निरंतर जमीन उपलब्ध करवा रहा है। अलग-अलग इंडस्ट्रियल जोन बनाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार 10 नई आईएमटी बना रही है। उन्होंने ऐसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की, जो हरियाणा में उद्योंगों के लिए जमीन तलाश कर रहे हैं।

जीसीसी पर जल्द पॉलिसी लाएगा हरियाणा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विश्वभर की कंपनियां अलग-अलग देशों में काम कर रही हैं। ऐसे में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) का रूझान तेजी से बढ़ा है। प्रदेश सरकार जल्द ही ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) के लिए नई पॉलिसी लाने जा रही है। इससे ऐसी कंपनियों के लिए आसानी होगी, जो हरियाणा में जीसीसी स्थापित करना चाहती है।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल,  महानिदेशक श्री यश गर्ग, एचएसआईआईडीसी के सीसीआई सुनील शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Amit Kumar Agarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD