Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 किलो हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 11:39 IST

पंजाब की फिरोजपुर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत शनिवार को नशीले पदार्थों और हथियारों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि एक बड़ी सफलता में फिरोजपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों और हथियारों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

आरोपियों के पास से 22 किलोग्राम हेरोइन, 2 ग्लॉक पिस्तौलें (मैगजीन और कारतूस सहित), एक कार और 2.05 लाख रुपए की नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस भारत में नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले 12 फरवरी को पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने सीमा पार से चल रहे नारको-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।इनके पास से 7 किलो 630 ग्राम हेरोइन और 21,800 रुपए नकद जब्त किए गए। यह कार्रवाई अमृतसर के छेहरटा थाने में हुई, जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए दुबई स्थित एक हैंडलर के संपर्क में थे। यह हैंडलर बॉर्डर पार से हेरोइन की खेप पहुंचाने में मदद करता था। वह पिकअप की जगहों और आगे की सप्लाई चेन को निर्देश देता था। हैंडलर कई नशीले पदार्थों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और पहले 43 किलो हेरोइन की बरामदगी वाले एक बड़े एनडीपीएस मामले में भी शामिल बताया गया।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD