Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

गोवा बैंक फ्रॉड मामला : ईडी ने नकली गोल्ड लोन से 1.17 करोड़ की संपत्ति अटैच की, गुंडू केल्वेकर-हेमंत रायकर आरोपी

Enforcement Directorate, ED, Directorate of Enforcement
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी (गोवा) , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:47 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पणजी जोनल ऑफिस ने गोवा में एक बड़े बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सख्त कार्रवाई की है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत लगभग 1.17 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियों को प्रोविजनल रूप से अटैच (जब्त) कर लिया है। ईडी ने गोवा पुलिस के इकोनॉमिक ऑफेंस सेल, पणजी द्वारा 7 अक्टूबर 2022 को दर्ज एफआईआर नंबर 09/2022 के आधार पर जांच शुरू की थी। 

इस एफआईआर में हेमंत रायकर और गुंडू केल्वेकर पर आरोप था कि उन्होंने यूको बैंक की वेरना, फतोर्दा और मडगांव ब्रांचों से धोखाधड़ी करके गोल्ड लोन हासिल किए और बैंक को करोड़ों का चूना लगाया। ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गुंडू केल्वेकर ने नकली सोने के गहने (फेक ज्वेलरी) गिरवी रखकर 20 अलग-अलग लोगों के नाम पर कुल 32 गोल्ड लोन पास करवा लिए। 

इन लोन की रकम बैंक से निकाल ली गई। हेमंत रायकर, जो बैंक के पैनल में शामिल गोल्ड वैल्यूअर (मूल्यांकनकर्ता) थे, ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए नकली गहनों को असली सोना बताकर वैल्यूएशन रिपोर्ट तैयार की। लोन मिलते ही फंड को व्यवस्थित तरीके से गुंडू केल्वेकर के पर्सनल सेविंग्स अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया। 

इस पैसे से बुलियन (सोना) खरीदा गया और अचल संपत्तियां हासिल की गईं। जांच में क्राइम से हुई कुल कमाई लगभग 2.81 करोड़ रुपए आंकी गई है। 5 सितंबर 2025 को ईडी ने हेमंत रायकर और गुंडू केल्वेकर के घरों और बिजनेस स्थानों पर तलाशी ली थी। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए, जो फ्रॉड की पुष्टि करते हैं।

अब ईडी ने क्राइम से जुड़ी संपत्तियों को अटैच कर दिया है। ये सभी संपत्तियां कुल 1.17 करोड़ रुपए की हैं और इन्हें क्राइम प्रोसीड्स (अपराध से हुई कमाई) या उसके बराबर मूल्य की माना गया है। इसलिए इन्हें प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर के तहत जब्त किया गया है। आगे की जांच जारी है। ईडी बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल्स, अन्य संदिग्ध अकाउंट्स और जुड़े लोगों की गहन पड़ताल कर रही है।

 

Tags: Enforcement Directorate , ED , Directorate of Enforcement

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD