Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

ईडी ने अल्प्राजोलम ड्रग्स फैक्ट्री केस में 4.79 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं, गिरमागौनी सुधीर समेत कई आरोपी

Enforcement Directorate, ED, Directorate of Enforcement
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:44 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद जोनल ऑफिस ने ड्रग्स से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सख्त कार्रवाई की है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत 4.79 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को प्रोविजनली अटैच (जब्त) कर लिया है। यह कार्रवाई साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अल्प्राजोलम की गैरकानूनी मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री से हुई कमाई को छिपाने के मामले में की गई है।

ईडी ने संगारेड्डी जिले के गुम्माडीडाला पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। आरोपियों में गिरमागौनी सुधीर, बिश्वेश्वर सिंह, राजेश्वर शर्मा जोशी, भवानीगरी प्रभु वर गौड़, गजेला श्रीशैलम गौड़ और अन्य शामिल हैं। इनकी संपत्तियां तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैली हुई हैं। जांच में सामने आया कि गिरमागौनी सुधीर 2014 से अपने भाई भवानीगरी प्रभुवर गौड़ और बहनोई गजेला श्रीशैलम गौड़ की मदद से कमीशन पर अल्प्राजोलम खरीद-बिक्री के धंधे में लगा था। 

वे अल्प्राजोलम को ताड़ी (देशी शराब) बेचने वालों को बेचते थे, जो इसे ताड़ी में मिलाकर उसकी नशे की ताकत बढ़ाते थे। बाद में बिश्वेश्वर सिंह की मदद से यह धंधा और बड़ा हुआ। 2023 में जी सुधीर गौड़ और बिश्वेश्वर सिंह ने राजेश्वर शर्मा जोशी के साथ मिलकर हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट के बछाराम गांव में साई प्रिया केमिकल्स नाम की फैक्ट्री खरीदी। 

इसका नाम बदलकर स्टैनकेम केमिकल्स कर दिया गया। आरोपियों ने इसी फैक्ट्री में अल्प्राजोलम की गैरकानूनी उत्पादन शुरू किया। बिक्री से होने वाली कमाई को फैक्ट्री में निवेश के हिसाब से बांटा जाता था। ईडी की जांच में पाया गया कि अल्प्राजोलम की गैरकानूनी बिक्री से कमाई मुख्य रूप से कैश में मिलती थी।

इस कैश का इस्तेमाल सीधे अचल संपत्तियां खरीदने में किया गया या बैंक अकाउंट में जमा करके लोन चुकाने और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया। आरोपी और उनकी पत्नियों के नाम पर भी संपत्तियां खरीदी गईं। 21 अगस्त 2025 को ईडी ने इस मामले में सात जगहों पर तलाशी ली थी। इसमें गलत दस्तावेज, 5 लाख रुपए नकद, 834 अमेरिकी डॉलर, 1910 यूरो, 100 ग्राम सोना और 2996.231 ग्राम वजन की 17 चांदी की छड़ें जब्त की गईं। 

ये सबूत अपराध की कमाई को छिपाने और वैध दिखाने की कोशिश को साबित करते हैं। अटैच की गई 4.79 करोड़ रुपए की संपत्तियां क्राइम प्रोसीड्स (अपराध से हुई कमाई) या उसके बराबर मूल्य की हैं। ईडी ने इनके ट्रांसफर या बिक्री को रोकने के लिए प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया है।

 

Tags: Enforcement Directorate , ED , Directorate of Enforcement

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD