Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ईडी ने पूर्व ट्राइबल अधिकारी जगदीश सरवटे की 11.81 करोड़ की 9 संपत्तियां मनी लॉन्ड्रिंग केस में अटैच कीं

Enforcement Directorate, ED, Directorate of Enforcement
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 10:57 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के भोपाल जोनल ऑफिस ने मध्य प्रदेश के एक पूर्व सरकारी अधिकारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत जगदीश प्रसाद सरवटे की 11.81 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को प्रोविजनल रूप से अटैच (जब्त) कर लिया है।

सरवटे आदिम जाति कल्याण विभाग (ट्राइबल वेलफेयर डिपार्टमेंट), जबलपुर के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर थे। ईडी ने जबलपुर के इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। इस एफआईआर में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोप है कि सरवटे ने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति जमा की है। जांच में पाया गया कि सरवटे ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए गैरकानूनी तरीके से पैसे कमाए और उन्हें अचल संपत्तियों में निवेश किया। ईडी की जांच के अनुसार, सरवटे ने चेक पीरियड के दौरान जबलपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग में काम करते हुए भ्रष्टाचार से कमाए पैसे से कई संपत्तियां बनाईं। 

इनमें भोपाल, मंडला, उमरिया और सिवनी जिलों में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी, कृषि भूमि, कमर्शियल जमीन और एक रेस्टोरेंट शामिल हैं। कई संपत्तियां भारी कैश पेमेंट से खरीदी गईं, जबकि कुछ लोन चुकाने के लिए बिना जानकारी के कैश डिपॉजिट का इस्तेमाल किया गया। जांच से साफ हुआ कि सरवटे ने अपराध से कमाए पैसे को अचल संपत्तियों में लगाकर लेयरिंग (परत-दर-परत निवेश) और इंटीग्रेशन (मिलाकर वैध दिखाना) की प्रक्रिया अपनाई। 

इससे दागी कमाई को साफ-सुथरी संपत्ति के रूप में दिखाया गया, जो क्लासिक मनी लॉन्ड्रिंग है।इसलिए ईडी ने पीएमएलए की धारा 5(1) के तहत 9 अचल संपत्तियों को कुल 11.81 करोड़ रुपए की कीमत पर प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया है। इसका मकसद इन संपत्तियों के ट्रांसफर या डिस्पोजल को रोकना और आगे की जब्ती की कार्रवाई को सुरक्षित करना है।जांच में बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल्स और अन्य संदिग्ध संपत्तियों की गहन पड़ताल जारी है। आगे की जांच से और खुलासे होने की संभावना है।

 

Tags: Enforcement Directorate , ED , Directorate of Enforcement

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD