Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

अखिलेश यादव ने यूपी बजट को 'विदाई बजट' दिया करार

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 17:51 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए सरकार के 10वें बजट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा प्रहार करते हुए इसे 'विदाई बजट' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट का आकार भले ही बड़ा दिखाया जा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत में यह जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “जब मुंह खोला तब बुरा बोला। यह विदाई बजट है और अब भाजपा की विदाई तय है।” उन्होंने कहा कि सरकार 9 लाख करोड़ रुपए से अधिक के बजट को उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है, जबकि हर वर्ष बजट का आकार स्वाभाविक रूप से बढ़ता है। 

असली सवाल यह है कि पिछले बजटों का पूरा उपयोग क्यों नहीं हो सका। उनके अनुसार सरकार 50 प्रतिशत से अधिक राशि भी प्रभावी ढंग से खर्च नहीं कर पाई, जो प्रशासनिक अक्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश को तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है, तो राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) लगभग 90 लाख करोड़ रुपए के आसपास होनी चाहिए। 

मौजूदा दावों और वास्तविक आंकड़ों में बड़ा अंतर है, जिससे सरकार की मंशा और तैयारी पर प्रश्नचिह्न लगता है। सपा प्रमुख ने एमएसएमई क्षेत्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश में लगभग 92 लाख इकाइयां हैं, जिनमें से 82 लाख अब तक पंजीकृत नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि एक दशक में इतनी बड़ी संख्या में इकाइयों का पंजीकरण क्यों नहीं हो सका। 

उनका आरोप था कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों और नीतिगत बदलावों का सीधा असर एमएसएमई और किसानों पर पड़ेगा, लेकिन बजट में इसके लिए स्पष्ट रणनीति नहीं दिखाई देती। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में सरकार विफल रही है और निवेश के बड़े दावों के बावजूद धरातल पर सीमित निवेश ही आया है। स्वास्थ्य सेवाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए। 

अखिलेश यादव ने कहा कि बजट विकास की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करने के बजाय राजनीतिक प्रचार का माध्यम बन गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे बजट के दावों और वास्तविक क्रियान्वयन के बीच के अंतर को समझें। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उपलब्धियों का दावा कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि विभागों को आवंटित धनराशि का पूरा उपयोग तक नहीं हो पा रहा।

उनके मुताबिक कृषि विभाग में करीब 57 प्रतिशत, स्वास्थ्य में 58 प्रतिशत और बेसिक शिक्षा में लगभग 62 प्रतिशत बजट ही खर्च किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पिछली योजनाओं की रकम ही पूरी तरह खर्च नहीं हो सकी, तो नए और बड़े बजट की घोषणाओं से आम जनता को वास्तविक लाभ कैसे मिलेगा।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD