Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

39 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला- 2026

मेले में वीटा की लस्सी और रबड़ी का स्वाद लेने को उमड़ रहे पर्यटक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 16:29 IST

सूरजकुंड में आयोजित 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 में जहां एक ओर देश-विदेश की हस्तशिल्प कलाएं पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक और शुद्ध स्वाद के लिए मशहूर वीटा लस्सी और रबड़ी भी लोगों की खास पसंद बनी हुई है। मेला परिसर में हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ (वीटा) की स्टॉल पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

सूरजकुंड मेला परिसर में फरवरी के सुहाने मौसम में वीटा की ठंडी-ठंडी मीठी और नमकीन लस्सी का स्वाद लेने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। इसके साथ ही गाढ़ी और स्वादिष्ट रबड़ी भी पर्यटकों को खूब भा रही है। वीटा की स्टॉल पर दूध से बने अन्य उत्पादों जैसे दूध, छाछ, फ्लेवर्ड मिल्क और विभिन्न प्रकार की आइसक्रीम की भी जमकर बिक्री हो रही है। 

खासकर बच्चों और युवाओं में वीटा आइसक्रीम की मांग काफी अधिक है। पर्यटकों का कहना है कि वीटा के उत्पाद शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं, इसलिए सूरजकुंड मेले में आने पर वे इनका स्वाद लेना नहीं भूल रहे हैं। वीटा स्टॉल पर उचित दामों पर ताजे और पौष्टिक दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे लोग निश्चिंत होकर खरीदारी कर रहे हैं। 

लोगों का कहना है कि इस तरह 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 में वीटा की लस्सी और रबड़ी न केवल लोगों की प्यास और भूख मिटा रही है, बल्कि मेले के स्वाद और आकर्षण को भी दोगुना कर रही है।

 

Tags: 39th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD