Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'अस्सी' की कहानी सुनाता है 'मन हवा' सॉन्ग, इससे मेरा खास लगाव : मोहित चौहान

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Mohit Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 11:17 IST

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में तैयार कोर्ट रूम ड्रामा 'अस्सी' का नया गाना 'मन हवा' रिलीज हो चुका है। प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान ने तापसी पन्नू स्टारर फिल्म के गाने को आवाज दी है। उन्होंने बताया कि इस गाने से उनका खास जुड़ाव है। मोहित ने कहा कि उन्हें इस गाने का पहला नोट ही पसंद आ गया था। 'मन हवा' दिल को छूने वाला जोश से भरपूर ट्रैक है। 

यह तेज-तर्रार इन्वेस्टिगेटिव कोर्ट रूम ड्रामा की भावनाओं को बखूबी बयां करता है, जो मुश्किल सवाल उठाने की हिम्मत करता है। गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है, बोल कुमार ने लिखे हैं। इस गाने को मोहित चौहान के साथ मिलकर परंपरा टंडन और रोचक कोहली ने आवाज दी है। मोहित चौहान ने 'मन हवा' गाने के बारे में बताया, “मुझे हमेशा ऐसे गाने पसंद आते हैं जो कोई कहानी सुनाते हैं और कुछ कहने की ताकत रखते हैं। 

'मन हवा' मुझे पहली बार में ही भा गया, और रिकॉर्डिंग के दौरान मैं खुद को सिर्फ भावनाओं के साथ बहते हुए पाया और कहानी को सांस लेने दिया।” गाना डर के सामने निडरता, चुप्पी के सामने सच्चाई की दहाड़ और समझौते के बजाय विश्वास चुनने की बात करता है। यह धीरे-धीरे दिल को सुकून देता है और मजबूत इरादे की भावना जगाता है।

सुनने वाले को खुद के लिए और अपने विश्वास के लिए लड़ने की हिम्मत मिलती है, चाहे कितनी भी चुनौतियां आएं। फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने 'मन हवा' को फिल्म की भावनात्मक धड़कन बताया। उन्होंने कहा, “यह गाना सिर्फ संगीत नहीं है, बल्कि 'अस्सी' की पूरी भावना है। यह सच्चाई को चुनौती देने, मुश्किलों से लड़ने और ईमानदारी से खड़े होने की ताकत का जश्न मनाता है। 

यह उस अंदरूनी शक्ति को दिखाता है जो हमें तब मिलती है जब हम मजबूती से डटकर दुनिया का सामना करने का फैसला करते हैं।” फिल्म 'अस्सी' में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। इसमें कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म बनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन की है। अनुभव सिन्हा ने निर्देशन किया है और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुभव सिन्हा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Mohit Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD