Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘गैंगस्टरां ते वार’: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया

पिछले 20 दिनों में पंजाब पुलिस ने 5,290 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, 2,973 के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Gangstran Te Vaar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:28 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रही ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम में और तेजी लाते हुए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए 72 घंटे के ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ की शुरुआत की घोषणा की। 

डीजीपी गौरव यादव, जिनके साथ विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला, एडीजीपी एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) नीलाभ किशोर और इंटेलिजेंस प्रमुख डॉ. सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद थे, ने सभी सीपी/एसएसपी और रेंज आईजीपी/डीआईजी के साथ उच्च-स्तरीय बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। 

इस बैठक में ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ और ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी सफलता के कुछ दिनों बाद शुरू की गई है, जिसमें महज 72 घंटों में 3,256 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 69 हथियार बरामद किए गए थे। डीजीपी ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ सोमवार से बुधवार तक चलेगा और इसकी प्रभावी निगरानी के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है।

‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के पिछले 20 दिनों के परिणाम साझा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 17,603 छापेमारी कीं और 5,290 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें गैंगस्टर और उनके सहयोगी शामिल हैं। इनके कब्जे से 128 हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा 2,973 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 5,413 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। 

उन्होंने बताया कि 344 भगोड़े अपराधी (प्रॉक्लेम्ड ऑफेंडर/पीओ) भी गिरफ्तार किए गए। सभी झूठी प्रचारबाजी को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरा अभियान पूरी तरह कानून के अनुसार चलाया जा रहा है और पुलिस केवल उन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रही है जो अपराध में वांछित हैं। पुलिस जिलों में प्रभावी निगरानी के लिए स्पेशल डीजीपी, एडीजीपी, आईजीपी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है और सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक के लिए संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे।

राज्य भर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और अपराध निपटान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीजीपी ने बताया कि सभी सीपी/एसएसपी और रेंज आईजीपी/डीआईजी को पूर्ण तैयारी के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सीपी/एसएसपी को जांच की निगरानी करने और जघन्य अपराधों का पता लगाने के लिए सभी महत्वपूर्ण अपराध संभावित स्थानों का व्यक्तिगत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

साथ ही सभी जिला प्रमुखों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में व्यक्तिगत दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पुलिस की मौजूदगी और जनता का भरोसा बढ़े। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नॉन-कोर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का ऑडिट और लामबंदी की जा रही है ताकि 24 घंटे सक्रिय हाई-टेक नाकों और शहर के सीलिंग पॉइंट्स को और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक जवान उपलब्ध हो सकें। 

उन्होंने कहा कि कई अपराध में इस्तेमाल होने वाले वाहन बिना नंबर प्लेट के घूम रहे हैं, इसीलिए वाहनों की जांच, खासकर दोपहिया वाहनों के चालान और जब्त करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वायरलेस सेट और वॉकी-टॉकी का अधिकतम उपयोग करने पर जोर देते हुए डीजीपी ने कहा कि संबंधित सीपी/एसएसपी/रेंज आईजीपी/डीआईजी की जिम्मेदारी होगी कि किसी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत उचित पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाए। 

उन्होंने कहा, “किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलते ही अपराधियों के फरार होने की संभावित रास्तों और निकास स्थानों पर तीखी नजर रखते हुए उन्हें रोकने के लिए एक व्यापक सीलिंग योजना तुरंत लागू की जानी चाहिए।” 1 मार्च 2025 को शुरू की गई ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ मुहिम के तहत नशों के खिलाफ चल रही अथक लड़ाई को रेखांकित करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 48,167 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, 33,779 एफआईआर दर्ज कीं और उनके कब्जे से 2,149 किलो हेरोइन, 29 किलो आईसीई, 649 किलो अफीम, 28,527 किलो भुक्की, 48.31 लाख नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 15.91 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर दे सकते हैं और किसी भी अपराध या आपराधिक गतिविधि की सूचना भी साझा कर सकते हैं।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Gangstran Te Vaar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD