Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पीएम मोदी ने मलेशिया दौरे पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ की द्विपक्षीय बातचीत

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Anwar Ibrahim
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुआलालंपुर , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:15 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की महत्वपूर्ण बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा, "हम सभी क्षेत्रों में अधिक सहयोग की उम्मीद करेंगे और यह यात्रा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है।" 

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के बारे में आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमने इस बात पर भी चर्चा की है कि कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं, जिन पर विचार किया जाना है।वहीं पीएम मोदी ने कहा कि उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत बेहद शानदार और यादगार था। उन्होंने बताया कि कुछ ही घंटों में मलेशिया के जीवन और संस्कृति को बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया और कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने का तरीका हमेशा याद रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि मित्रता क्या होती है? मित्रता की ऊंचाई और गहराई क्या होती है? इसे मैं पूरी तरह अनुभव कर रहा हूं और इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री के रूप में मुझे तीसरी बार मलेशिया आने का मौका मिला है और हमारी मित्रता ऐसी है कि आपके कार्यकाल में मुझे चौथी बार आपसे मिलने का मौका मिल रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत–मलेशिया संबंधों में जो गति और गहराई आई है, वह प्रेरणादायक है। 

उन्होंने कहा कि कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर, स्किल डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग में दोनों देश अहम साझेदार हैं। साथ ही, रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है।पीएम ने कहा कि हमारे संबंधों की असली ताकत पीपल-टू-पीपल टाई है। भारतीय मूल के लगभग 30 लाख मलेशियाई नागरिक हमारे देशों के बीच ‘लिविंग ब्रिज’ का काम कर रहे हैं। 

कल मुझे डायस्पोरा से मिलने का अवसर भी मिला, जो बेहद विशेष अनुभव रहा। मैंने देखा कि डायस्पोरा के लोगों का आपके प्रति व्यक्तिगत सम्मान और प्रेम है।पीएम ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में मित्र देशों का साथ बहुत मायने रखता है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत और मलेशिया की समृद्धि एक दूसरे से जुड़ी हुई है।

मोदी ने कहा, “आज मेरी यात्रा का मूल संदेश स्पष्ट है कि भारत मलेशिया के साथ मिलकर हमारे संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है और सहयोग के हर क्षेत्र में विस्तार और प्रगाढ़ता लाना चाहता है।”प्रधानमंत्री ने अंत में मलेशियाई प्रधानमंत्री और उनकी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए इस शानदार स्वागत को वह हमेशा याद रखेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Anwar Ibrahim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD