Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

‘गद्दार को गद्दार कहना कौन सा अपराध,’ राहुल-बिट्टू की नोकझोंक पर बोले अमरिंदर सिंह

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 12:58 IST

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच हुई तीखी नोकझोंक पर कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि गद्दार को गद्दार कहना कौन सा अपराध है? राहुल गांधी ने सरदारों का अपमान नहीं किया, बल्कि जो भी कहा बिट्टू को कहा है। एक वक्त तक राहुल गांधी को अपनी प्रेरणा मानने वाले बिट्टू राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, जबकि राहुल गांधी ने तो उनसे हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। 

संसद परिसर में राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि चिंता मत करो, तुम वापस आओगे। हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी ने बिट्टू को गद्दार भी कहा था। इसके बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे उन पर हमला करना चाहते थे।

केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह ने कहा कि बिट्टू बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन यह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ही हैं, जिन्होंने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। वही कांग्रेस पार्टी, जिसे वह अब गाली दे रहे हैं, आज भी उनके दामाद उसी पार्टी से टिकट मांग रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ आपकी भाषा शोभा नहीं देती है।

सत्ता में आप चले गए हैं, लेकिन उस व्यक्ति के अहसानों को भूला बैठे हैं, जिसने आप पर न जाने कितने अहसान किए। कांग्रेस सांसद ने कहा कि बिट्टू को आज जो कुछ भी है, वह किसने बनाया है? राहुल गांधी ने बिट्टू को बचाने के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने उसे तीन बार सांसद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया। पहली बार जब टिकट दिया गया तो वह अंबिका सोनी के निर्वाचन क्षेत्र से थे। 

राहुल गांधी ने अंबिका सोनी से कहा था कि वह चाहते हैं कि बिट्टू वहीं से चुनाव लड़े और वहां से चुनाव जीते, लेकिन जब हारने लगे तो राहुल गांधी ने उन्हें लुधियाना भेजा। असल बात यह है कि राहुल गांधी ने सरदारों को कुछ नहीं कहा है। जो भी कहा है, बिट्टू को कहा है। बिट्टू तो पगड़ी तक नहीं बांधते थे। मेरे पास उनका वीडियो है, जिसमें वह राहुल गांधी को अपनी प्रेरणा बताते हैं कि उनकी वजह से वे पगड़ी बांधते हैं।

आठ सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि हमें इसलिए सस्पेंड किया गया क्योंकि राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा था, जिसका हम विरोध कर रहे थे। आज हम शांति से विरोध कर रहे थे जब राहुल गांधी आए और हमारे साथ खड़े हो गए। उसी समय, रवनीत सिंह बिट्टू आए और कहा, 'क्या तुम कारगिल युद्ध जीतकर वापस आए हो या क्या?' इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, 'नमस्ते, मेरे दोस्त, गद्दार।' इसमें इतनी गंभीर बात क्या है? गद्दार को गद्दार कहना कौन सा अपराध है?

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD