Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही जिंदगी है : उर्मिला मतोंडकर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Urmila Matondkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 12:54 IST

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कीं। इसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उर्मिला ने पोस्ट कर लिखा, "आज मेरा दिल आप सभी से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता से भरा हुआ है। 

आप सभी ने मुझे बिना शर्त के जो प्यार दिया है, वही मेरी दुनिया है और मैं उसे आप सभी के साथ वापस बांटती हूं।" अभिनेत्री ने आगे लिखा, "जिंदगी एक ऐसे अनगिनत छोटे-छोटे पलों से बनी होनी चाहिए, जिनमें हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के चेहरे पर एक छोटी-सी मुस्कान ला सकें। भगवान की कृपा से मुझे ऐसे कई खूबसूरत पल मिले हैं। 

मैं इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आगे भी मुझे ऐसे मौके मिलते रहें, जिनसे मैं किसी न किसी तरह दूसरों के जीवन में अच्छा बदलाव ला सकूं।" उर्मिला ने आखिर में फैंस की तरफ से मिले समर्थन, अच्छाई और सराहना के लिए दिल से धन्यवाद किया। उर्मिला का यह पोस्ट फैंस को पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर जन्मदिन की बधाई देने के साथ हार्ट और फायर के इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अभिनेत्री ने सिनेमा में 90 के दशक में कदम रखकर धमाल मचाया था। हालांकि, अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने सबसे पहले साल 1981 की फिल्म 'कलयुग' से सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन असल पहचान साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'मासूम' से मिली थी। इसके बाद आगे जाकर उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस भी काम किया और काफी नाम कमाया।

फिल्म रंगीला में काम करके वे रातों रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म का गाना 'रंगीला रे' आज भी लोगों की जुबान पर है। इसके अलावा 'सत्या' और 'मस्त' जैसी फिल्मों में उन्होंने कमाल का काम किया। उनकी डांसिंग और एक्टिंग स्टाइल ने उन्हें अलग पहचान दी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Urmila Matondkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD