Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कुल मिलाकर बजट में कुछ नहीं है, केवल लीपापोती की गई है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

प्रधानमंत्री के नाम से चल रही योजनाओं में पिछले बजट में पूरा पैसा ही खर्च नही हुआ और लेप्स हो गया

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 12:48 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कल भारत सरकार का बजट पेश हुआ है और अखबारों के माध्यम से ऐसा दिखाया गया है कि यह बजट हर वर्ग के हित का है। लेकिन सच्चाई इसके उलट है और रक्षा औऱ स्वास्थ्य सेक्टर का बजट बड़ा है लेकिन शिक्षा, खेल पर कोई ध्यान नहीं किया गया। 

53 लाख 5 करोड़ का कुल बजट पेश हुआ है और इसका 24 फीसदी कर्ज लेना है और 14.04 प्रतिशत ब्याज का सरकार को चुकाना है। अभय सिंह चौटाला ने खुलासा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नाम से चल रही योजनाओं में पिछले बजट में पूरा पैसा ही खर्च नहीं हुआ और लेप्स हो गया। 

प्रधानमंत्री आवास योजना में 2025-26 में 57 हजार 832 करोड़ रुपए खर्च करना था जबकि 32 हजार 500 करोड़ रुपए ही खर्च हुआ बाकी पैसा लेप्स हुआ है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से 2025-26 में 3500 करोड़ रुपए का था लेकिन मात्र 300 करोड़ रुपए ही प्रधानमंत्री शहरी आवास में खर्च हुआ बाकी लेप्स हो गया। 

इसी तरह प्रधानमंत्री सडक़ योजना पर 19 हजार करोड़ रूपए खर्च करना था लेकिन 11 हजार करोड़ रूपए ही खर्च हुआ बाकी 8 हजार करोड़ रूपए लेप्स हो गया। हरियाणा के सीएम ने कहा है इस बजट से रोजगार मिलेगा जबकि नौकरी मिल नही रही है। इस बजट के जरिए हरियाणा में कोई अलग से पैसा केंद्र ने नही दिया है। 

अभय चौटाला ने कहा हरियाणा में उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगाना चाहते है लेकिन प्रदेश में खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था के कारण उद्योगपति आने से डरते हैं। कुल मिलाकर बजट में कुछ नहीं है, केवल लीपापोती की गई है। हरियाणा के आने बजट पर कहा कि हर बार बेतहाशा कर्ज बढ़ रहा है फिर प्रदेश के बजट से क्या उम्मीद कर सकते हैं। 

ओपी चौटाला की जब सरकार गई थी तब 3 हजार करोड़ रूपए सरकार के खजाने में छोडक़र गए थे जो आज के हिसाब से 3 लाख करोड़ रूपए के लगभग बनता है और यह ऑन रिकॉर्ड है। पूर्व की कांग्रेस सरकार औऱ मौजूदा भाजपा सरकार में केवल कर्ज बढ़ा है।

अकाली नेता बिक्रमजीत मजीठिया की जमानत पर अभय चौटाला ने कहा कि इस देश में सरकार विरोधियों को प्रताडि़त करती है और झूठे मुकदमे बनाती है। न्याय प्रणाली में हमारा विश्वास है आज सुप्रीम कोर्ट से बिक्रमजीत मजीठिया को जमानत मिली है। अभय चौटाला ने कहा कोर्ट का फैसला पंजाब सरकार के मुंह पर करारी चपत है।

अभय सिंह चौटाला ने जानकारी देते हुए कहा कि इनेलो की कल मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में इनेलो निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाएगी। अभय चौटाला ने कहा निकाय चुनाव इनेलो पार्टी के सिंबल पर लड़ेगी। 

इसके साथ ही बैठक में बुजुर्गों को सम्मान के रूप में दी जाने वाली पेंशन कट रही है उसको लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। एसवाईएल को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अनदेखी की जा रही है। हरियाणा और पंजाब दोनों की सरकारों का दीवाला पीट गया है। पंजाब में चुनाव तक अब एसवाईएल पर कोई मसला हल नहीं होगा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD