Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘गैंगस्टरां ते वार’: दो हफ्तों में 4233 व्यक्ति 116 हथियारों समेत गिरफ्तार

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने मोहाली में विशेष नाकों का किया निरीक्षण

Arpit Shukla, Special DGP Law and Order, Police, Punjab Police, Gangstran Te Vaar, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 11:49 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए दो हफ्ते पहले शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत पंजाब पुलिस ने अब तक पूरे राज्य में 14,382 स्थानों पर छापेमारी करके 4,233 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें गैंगस्टर और उनके साथ जुड़े अपराधी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ‘गैंगस्टरां ते वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। 

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें गैंगस्टरों के साथियों के चिह्नित और मैप किए गए ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के हिस्से के रूप में सोमवार को इंस्पेक्टरों/डीएसपी की निगरानी में सुचारू समन्वय वाले मजबूत नाके लगाए गए और राज्य भर में वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक जांच की गई।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने मोहाली के गोडरेज चौक पर नाके का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 116 हथियार, 262 जिंदा कारतूस और 23 मैगजीन बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 2,311 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि 4,008 व्यक्तियों को पूरी तफ्तीश और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने पिछले 14 दिनों में 283 भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) को भी गिरफ्तार किया है। आज मुहिम के 14वें दिन, पुलिस टीमों ने 613 छापेमारियों’’ के बाद 172 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 159 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और नौ भगोड़े अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर - 93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखते हुए ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के 338वें दिन 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.3 किलो हेरोइन, 1053 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.23 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। 

इस तरह केवल 338 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,498 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

 

Tags: Arpit Shukla , Special DGP Law and Order , Police , Punjab Police , Gangstran Te Vaar , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD