Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

अनुराधा देवी थोकचोम : रिक्शा चालक पिता की बेटी ने देश के लिए जीता था 'स्वर्ण'

Sports News Hockey, Anuradha Devi Thokchom
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Feb 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 15:25 IST

मणिपुर पिछले कुछ वर्षों में भारतीय खेल के क्षेत्र के पावरहाउस के रूप में उभरा है। एथलीट न सिर्फ पारंपरिक खेलों बल्कि हर तरह के खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी राज्य से निकली एक बड़ा नाम अनुराधा देवी थोकचोम हैं जिन्होंने हॉकी के क्षेत्र में बड़ा नाम बनाया है। अनुराधा देवी थोकचोम का जन्म 2 फरवरी 1989 को तौबुल, मणिपुर में हुआ था। 

अनुराधा की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पिता, थोकचोम चुरामणि, एक रिक्शा चालक थे। अनुराधा तीन भाई-बहन हैं। उनके बड़े भाई फुटबॉल के खिलाड़ी थे। उनका परिवार खेती और मछली पालन से भी जुड़ा था। मणिपुर में हॉकी को लेकर बहुत ज्यादा रुझान नहीं रहा है। व्यापक तौर पर फुटबॉल खेली जाती थी, लेकिन भाई-बहनों के मार्गदर्शन में अनुराधा ने बहुत कम उम्र में ही हॉकी स्टिक पकड़ ली। 

थोकचोम ने तोबुल यूथ क्लब में हॉकी खेलना शुरू किया और बाद में इम्फाल स्थित पोस्टीरियर हॉकी अकादमी मणिपुर में दाखिला लिया। 2006 की महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू हुआ था। थोकचोम भारतीय टीम के लिए फॉरवर्ड के तौर पर खेलती थीं और 80 से ज्यादा मैच खेल चुकी हैं। थोकचोम ने 2016 के रियो ओलंपिक्स में भी हिस्सा लिया था, जहां भारतीय महिला टीम ने 36 साल के लंबे अंतराल के बाद क्वालीफाई किया था। 

2014-15 की महिला हॉकी वर्ल्ड लीग में भारतीय टीम की जीत में उनके रोल के लिए कमेंटेटर्स ने उनकी तारीफ की थी, जहां वे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए पांचवें स्थान पर रही थीं। वह 2013 में क्वालालंपुर में आयोजित एशिया कप में कांस्य और 2016 में सिंगापुर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण जीतने वाली टीम की सदस्य रही हैं। इस खिताबी जीत के बाद उन्होंने हॉकी को अलविदा कह दिया था। वर्तमान में वे भारतीय रेलवे के लिपिक विभाग में कार्यरत हैं।

 

Tags: Sports News Hockey , Anuradha Devi Thokchom

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD