Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

अत्याधुनिक 'इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन' के लिए दिल्ली मेट्रो को बधाई : रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 16:50 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन के पास दिल्ली मेट्रो के नवनिर्मित अत्याधुनिक 'इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन' का शुक्रवार को उद्घाटन किया। नया इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन बनने पर उन्होंने दिल्ली मेट्रो को बधाई दी है और भविष्य में आर्थिक और प्रशासनिक तौर पर सहायता देने का आश्वासन दिया है। मीडिया से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं दिल्ली मेट्रो को बधाई देती हूं। 

इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन बनाया गया है जो कई मेट्रो लाइन को बिजली की आपूर्ति करेगा। 18 महीने के कार्यकाल में इसे आधुनिक तकनीक के मुताबिक तैयार किया गया है। दिल्ली मेट्रो में किसी भी लाइन में बिजली की कमी न हो, उस उद्देश्य से इस सबस्टेशन को विकसित किया गया है। मुझे खुशी है कि देश में दिल्ली मेट्रो एक विश्वास के रूप में उभरी है।"

उन्होंने कहा कि मेट्रो बिजली आपूर्ति की किसी भी समस्या के बिना लगातार बढ़ रही है और बेहतर तरीके से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, "मेट्रो दिल्ली की लाइफलाइन है। प्रतिदिन 35 लाख लोग सफर करते हैं। स्टेशन बदलने वाले यात्रियों के आधार पर यह संख्या 65 लाख के आस-पास है। हमारी कोशिश है कि सार्वजनिक परिवहन के रूप में दिल्ली मेट्रो का और विकास हो। 

अन्य कॉरिडोर पर काम शुरू हो। इसमें दिल्ली सरकार वित्तीय और प्रशासनिक रूप से पूर्ण सहयोग देगी। हम मेट्रो को बेहतर बनाते हुए दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाएंगे।" मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिसर में पौधारोपण भी किया और अधिकारियों से सबस्टेशन के ऑपरेशन के बारे में जानकारी लेती दिखीं। 

इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सह परिवहन और आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। दिल्ली मेट्रो का लगातार विस्तार हो रहा है। 24 दिसंबर को कैबिनेट ने 16 किलोमीटर के तीन नए कॉरिडोर को स्वीकृति दी थी, जिनकी लागत लगभग 12,015 करोड़ रुपये होगी। इसमें मजेंटा लाइन विस्तार को भी स्वीकृति मिली है।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD