Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

महिला-नेतृत्व वाले विकास पर सरकार का फोकस, ब्लू इकोनॉमी में भारत की बड़ी छलांग : द्रौपदी मुर्मु

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 17:19 IST

संसद के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार यानी 28 जनवरी से औपचारिक रूप से हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने संबोधन में कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है, जो ब्लू इकोनॉमी में देश की मजबूती को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दूध उत्पादन में भारत विश्व में अग्रणी है, जो सहकारी आंदोलन की सफलता का परिणाम है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि किसी भी न्याय व्यवस्था की असली सफलता इस बात से मापी जाती है कि वह नागरिकों में सुरक्षा और भरोसे की भावना कितनी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि सरकार अविकसित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। राष्ट्रपति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास को बढ़ावा देने के लिए 'विकसित भारत जी राम जी' कानून लागू किया गया है। 

इसके तहत गांवों में 125 दिनों के गारंटीड रोजगार का प्रावधान किया गया है। साथ ही भ्रष्टाचार और लीकेज रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। इससे किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को नए अवसर मिलेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सिंधु जल संधि का निलंबन आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि मिशन सुदर्शन चक्र के जरिए देश की रक्षा क्षमताओं को और मजबूत किया जा रहा है। 

साथ ही माओवादी आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने निर्णायक कार्रवाई की है। साथ ही मिशन सुदर्शन चक्र पर काम चल रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार का मानना है कि देश का विकास तभी संभव है जब सभी को समान अवसर मिलें। इसी सोच के साथ भारत आज महिला-नेतृत्व वाले विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही 3 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य हासिल करने जा रही है, जिससे महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी। 

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 'मेक इन इंडिया' के विजन से बने उत्पाद आज वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहे हैं और स्वदेशी को लेकर देशवासियों में भी शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एआई के दुरुपयोग से पैदा हो रहे खतरों को देखते हुए इस मुद्दे पर गंभीर होना बेहद जरूरी है। 

उन्होंने चेतावनी दी कि डीपफेक, गलत सूचना और फर्जी कंटेंट लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और जनता के भरोसे के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि सरकार की प्रगतिशील सोच और नीतियों के चलते महिलाएं देश के हर महत्वाकांक्षी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले देश ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जब नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट हुआ। 

राष्ट्रपति ने कहा कि इससे यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि देश के विकास और सशक्तीकरण में 'नारी शक्ति' सबसे आगे है। इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, "मेरी सरकार ने 60 हजार युवाओं को सेमीकंडक्टर के लिए ट्रेनिंग दी। साथ ही 10 लाख युवाओं को एआई के लिए ट्रेन किया जा रहा है।" मुर्मु ने आगे कहा, 'सरकार दलितों, पिछड़ों, आदिवासी समुदाय और हर किसी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। 

सबका साथ सबका विकास का विजन हर नागरिक की जिंदगी पर सकारात्मक असर डाल रहा है। 2014 की शुरुआत में, सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स सिर्फ 25 करोड़ नागरिकों तक पहुंची थीं। सरकार की कोशिशों से अब लगभग 95 करोड़ भारतीयों को सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स का फायदा मिल रहा है।" राष्ट्रपति ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत करीब 38 लाख करोड़ रुपए का फंड जारी हुआ है।

करीब 12 करोड़ लोन रोजगार के लिए दिए। पीएम स्वनिधि योजना से 72 लाख लोगों को 16 लाख करोड़ रुपए की मदद मिल चुकी है। आज करीब 2 लाख स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें 20 लाख से अधिक लोग काम कर रहे हैं। इनमें से करीब 40 फीसदी में एक डायरेक्टर महिला है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD