Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

गणतंत्र दिवस : मोहन चरण माझी ने महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के विकास और उद्योग जगत को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Mohan Charan Majhi, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Odisha, Odisha, Bhubaneswar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 26 Jan 2026

Last updated on: Jan 27, 2026, 18:45 IST

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक भारतीय के धर्म, कर्तव्यों और जीवन शैली का सजीव प्रतिबिंब है। कटक में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे महान आदर्शों के माध्यम से देशवासियों को एक सूत्र में बांधता है और इसी ने भारत को विश्व में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री माझी ने नागरिकों से संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने और अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान हमारे वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शक है। जाति, धर्म और रंग से परे यह हर भारतीय के जीवन का मानदंड है। यह केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल की धड़कन है, जो हमारे धर्म, कर्तव्य और जीवनशैली को दर्शाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा को लेकर सजग रहते हैं, उसी तरह मौलिक कर्तव्यों के निर्वाह को भी उतना ही महत्व देना चाहिए। ऐसा करने से ही एक आदर्श लोकतांत्रिक समाज और एक अनुकरणीय राष्ट्र का निर्माण संभव है।

मुख्यमंत्री माझी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्ष भारत के लिए परिवर्तनकारी रहे हैं। यह कालखंड देश के लिए बड़े और ऐतिहासिक बदलावों का दशक साबित हुआ है। ओडिशा ने भी बीते 19 महीनों में तेजी से प्रगति की है। अपने संबोधन में सीएम ने वामपंथी उग्रवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के पथ पर सभी को साथ लेकर चलना चाहती है। मुख्यमंत्री ने अगले दस वर्षों में एक समृद्ध ओडिशा के निर्माण का लक्ष्य दोहराते हुए कहा कि 2036 तक राज्य को देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल होना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य के प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक जिले का समृद्ध होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री माझी ने बीजद सरकार के स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार केवल रंग-बिरंगे स्कूल बनाने के बजाय मजबूत नींव वाले और वास्तव में विश्व स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने राज्य की माताओं और बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यदि कोई उनके खिलाफ अपराध करता है, तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

 

Tags: Mohan Charan Majhi , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Odisha , Odisha , Bhubaneswar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD