Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

आईआईसीडीईएम सम्मेलन ने अंतरराष्ट्रीय चुनावी मानकों पर गंभीर चर्चा को बढ़ावा दिया : ज्ञानेश कुमार

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 13:43 IST

भारत निर्वाचन आयोग की तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईसीडीईएम)- 2026' का समापन शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ। आईआईसीडीईएम- 2026 के समापन सत्र में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी, 42 देशों के निर्वाचन प्रबंधन निकायों के प्रमुख, 70 से अधिक राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ, भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 36 मुख्य निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।

समापन सत्र में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 'दिल्ली घोषणा- 2026' को पढ़कर सुनाया, जिसे सभी निर्वाचन प्रबंधन निकायों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसमें पांच प्रमुख स्तंभों पर मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया। जिसमें मतदाता सूची की शुद्धता, चुनावों का संचालन, शोध और प्रकाशन, तकनीक का उपयोग और प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण शामिल था।

साथ ही, प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करने और 3, 4 और 5 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान में फिर से मिलने का प्रस्ताव भी रखा गया। निर्वाचन प्रबंधन निकायों ने दुनियाभर के लोकतंत्रों पर एक संयुक्त 'विश्व लोकतंत्र विश्वकोश' तैयार करने, सात विषयों पर विस्तृत रिपोर्ट, आईआईसीडीईएम के नेतृत्व में 36 विषयों पर अध्ययन, ईसीआईनेट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के संयुक्त विकास और आईआईसीडीईएम के माध्यम से प्रशिक्षण व पारदर्शी चुनावी प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान पर भी सहमति जताई।

अपने भाषण में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस सम्मेलन ने अंतरराष्ट्रीय चुनावी मानकों पर गंभीर चर्चा को बढ़ावा दिया है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान हुई 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों से आपसी सहयोग, साझा प्राथमिकताओं और समझ को मजबूती मिली है। समापन सत्र में निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि खुलापन, आपसी सम्मान और एक-दूसरे से सीखने की भावना वैश्विक चुनावी समुदाय की परिपक्वता और पेशेवर रवैए को दर्शाती है।

निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि ईसीआईनेट की शुरुआत भारत की तकनीकी प्रगति को दर्शाती है और यह बताती है कि निर्वाचन आयोग तकनीक का संतुलित और भरोसेमंद उपयोग करता है, ताकि तकनीक भरोसे को मजबूत करे, उसकी जगह न ले। तीन दिवसीय यह सम्मेलन अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा आयोजन था। 

इसमें 42 देशों के निर्वाचन प्रबंधन निकायों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और 27 देशों के राजनयिक मिशनों के प्रमुखों सहित लगभग 1,000 लोग शामिल हुए। ईएमबी लीडर्स प्लेनरी में विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों और राजदूतों/उच्चायुक्तों ने लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर उच्च-स्तरीय चर्चा की। आईआईसीडीईएम के दूसरे दिन ईसीआईनेट का शुभारंभ किया गया, जो चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियों और सेवाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग का एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

सम्मेलन के दौरान, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के नेतृत्व में बने 36 विषयगत समूहों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक विशेषज्ञों के सहयोग से, वैश्विक चुनावी मुद्दों, अंतरराष्ट्रीय मानकों, श्रेष्ठ प्रक्रियाओं और नवाचारों पर गहन विचार-विमर्श किया।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD