Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

सरबत दा भला ट्रस्ट की बड़ी पहल

ट्रस्ट की ‘बाढ़ प्रभावित विवाह योजना’ के तहत 300 बेटियों के विवाह की ज़िम्मेदारी हमारी : डॉ. उबराए

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अजनाला/अमृतसर , 23 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 13:10 IST

अपनी विशिष्ट सेवा कार्यशैली और खुले दिल के कारण पूरी दुनिया में अलग पहचान बना चुके सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा, ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह उबराए के संरक्षण में शुरू की गई ‘बाढ़ प्रभावित विवाह योजना’ के अंतर्गत आज अमृतसर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न परिवारों की 8 और बेटियों के विवाह के लिए सहायता स्वरूप एक-एक लाख रुपये के चेक शगुन के रूप में प्रदान किए गए। इस सेवा कार्य को संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचे डॉ. एस.पी. सिंह उबराए ने बातचीत के दौरान बताया कि ट्रस्ट द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों की बेटियों के विवाह कराने के निर्णय के तहत आज अमृतसर ज़िले की 8, तरनतारन की 27 और फिरोज़पुर की 21 बेटियों के परिवारों को विवाह हेतु एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं। 

इसके साथ ही अब तक ट्रस्ट द्वारा कुल 92 बेटियों के विवाह संपन्न हो चुके हैं। वहीं 28 जनवरी को फाज़िल्का क्षेत्र की 24 और बेटियों के विवाह का खर्च भी उनके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा। डॉ. उबराए ने आगे बताया कि ट्रस्ट द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की बेटियों के विवाह के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत ट्रस्ट 300 बेटियों के विवाह पर एक-एक लाख रुपये शगुन स्वरूप देकर अपनी ज़िम्मेदारी निभाएगा। 

इस बड़े सेवा कार्य को सफल बनाने में सिएटल (यू.एस.ए.) की संगत द्वारा दिए गए विशेष योगदान के लिए डॉ. उबराए ने उनका दिल से धन्यवाद किया और बताया कि ट्रस्ट की सिएटल इकाई के पदाधिकारी विशेष रूप से अमेरिका से आकर आज के विवाह कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। समारोह के अंत में पूर्व सरपंच गुरचरणजीत सिंह राजू अवान द्वारा डॉ. उबराए सहित आए हुए मेहमानों को सिरोपाओ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटियों के माता-पिता ने डॉ. उबराए सहित ट्रस्ट की पूरी टीम का तहे-दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी बदौलत आज वे अपनी बेटियों के विवाह के खर्च के बोझ से मुक्त हो गए हैं।

इस मौके पर ट्रस्ट की सिएटल इकाई के प्रधान दयाबीर सिंह पिंटू बाठ, गुरदीप सिंह सिद्धू, हरदीप सिंह सिद्ध (यू.एस.ए.), पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, ज़िला प्रधान सिशपाल सिंह लाडी, जनरल सेक्रेटरी मनप्रीत संधू चमियारी, वित्त सचिव नवजीत सिंह घई, जगदेव सिंह छीना के अलावा बलजिंदर सिंह अवान, मास्टर लिवतार सिंह, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह हरड़, कृपाल सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जिंदर मसीह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD