Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआई-नेट का शुभारंभ

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Dr Sukhbir Singh Sandhu, Dr Vivek Joshi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 12:55 IST

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आज लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 के दौरान चुनावों से संबंधित सभी जानकारियों और सेवाओं के लिए अपने वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआई-नेट का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है।

ईसीआई-नेट की संकल्पना भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) श्री ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी द्वारा की गई थी और इसके डिजाइन की घोषणा मई 2025 में की गई थी। ईसीआई-नेट के लॉन्च के अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म को कानूनों के सख्त अनुपालन के तहत विकसित किया गया है और यह 22 भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेज़ी में भी उपलब्ध है। 

उन्होंने दुनिया भर की चुनाव प्रबंधन संस्थाओं को अपने-अपने देशों के कानूनों के अनुरूप, अपनी संबंधित भाषाओं में ऐसे ही डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए भारत के साथ सहयोग करने की पेशकश की है। निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि ईसीआई-नेट चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखने का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है, क्योंकि यह अधिक पारदर्शिता लाने, समग्र प्रक्रियाओं की निगरानी, त्वरित निर्णय लेने तथा सूचना के प्रभावी प्रसार में सहायता करता है। 

निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि यह सम्मेलन चुनाव प्रबंधन संस्थाओं (ईएमबीज़) को प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचारों को अपनाने से जुड़े वैश्विक सर्वाेत्तम अभ्यासों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा। अपनी प्रस्तुति के दौरान महानिदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) डॉ. सीमा खन्ना ने कहा कि साइबर सुरक्षा ईसीआई-नेट के प्रमुख स्तंभों में से एक है। 

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी अब केवल एक सहायक साधन नहीं रही, बल्कि एक रणनीतिक उपकरण बन चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि ईसीआई-नेट चुनावों में पारदर्शिता, दक्षता, विश्वसनीयता और जनता के विश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ईसीआई-नेट दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव सेवा प्लेटफॉर्म है, जो भारत निर्वाचन आयोग के 40 से अधिक ऐप्स और पोर्टलों को एकीकृत कर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सभी चुनावी सेवाओं को एक सहज अनुभव में समाहित करता है। इस प्लेटफॉर्म को भारत के संविधान, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 तथा निर्वाचन संचालन नियम 1961 के सख्त अनुपालन में विकसित किया गया है।

ईसीआई-नेट नागरिकों, उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और चुनाव अधिकारियों को एक ही मंच पर जोड़ता है तथा मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची खोज, आवेदन की ट्रैकिंग, अपने उम्मीदवार को जानना, चुनाव अधिकारियों से संपर्क, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओज़) के साथ कॉल का समय तय करना, ई-ईपीआईसी डाउनलोड करना, मतदान रुझान और शिकायत निवारण जैसी प्रमुख सेवाएँ एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।

इस प्लेटफॉर्म का बीटा वर्ज़न वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा चुनावों और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था, जिससे निर्वाचन आयोग को नागरिक-केंद्रित चुनाव सेवाएँ और एक बटन के क्लिक पर चुनाव संबंधी समस्त जानकारी उपलब्ध कराने में और अधिक सशक्त बनाया गया। इसके लॉन्च से पूर्व प्लेटफॉर्म को अंतिम रूप देते समय नागरिकों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए थे।

बीटा वर्जन के जारी होने के बाद अब तक ईसीआई-नेट के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक पंजीकरण फार्मों का निपटारा किया जा चुका है, जो औसतन 2.7 लाख फार्म प्रतिदिन के बराबर है। इस प्लेटफॉर्म पर 11 लाख से अधिक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पंजीकृत हैं। 

एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अब तक इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 150 करोड़ से अधिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया गया है। ईसीआई-नेट जमीनी स्तर पर कर्मचारियों की निगरानी के लिए भी एक सहज व्यवस्था भी प्रदान करता है।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Dr Sukhbir Singh Sandhu , Dr Vivek Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD