Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

'मैं रुका नहीं, खुद को नया बना रहा हूं', रियलिटी शो 'द 50' से नई पारी शुरू कर रहे करण पटेल

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Mumbai News, Karan Patel, The 50
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 17:53 IST

टीवी इंडस्ट्री में कुछ चेहरे ऐसे हैं जो समय के साथ अपनी छवि से हटकर खुद को गढ़ते रहते हैं। करण पटेल उन्हीं चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं। 'कस्तूरी', 'ये है मोहब्बतें' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे हिट शो में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले करण अब एक नए शो में दिखाई देने वाले हैं।  वह अब रियलिटी शो 'द 50' के जरिए दर्शकों के सामने एक अलग रूप में आने को तैयार हैं। 

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में करण ने कहा कि यह उनके करियर में कोई ब्रेक नहीं, बल्कि खुद को नए सिरे से तलाशने और आगे बढ़ने की प्रक्रिया है। आईएएनएस ने 'द 50' को लेकर जब उनसे सवाल पूछा कि क्या वह इसे अभिनय से दूरी के तौर पर देखते हैं, तो उन्होंने कहा, ''यह मेरे करियर का रीइन्वेंशन फेज है। मैं रुका नहीं हूं, बल्कि मैं खुद को नया बना रहा हूं। 

नए फॉर्मेट्स में काम करना खुद को चुनौती देने जैसा है। कुछ अलग करने की चाह मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मेरे लिए 'द 50' किसी रास्ते से भटकना नहीं, बल्कि उसी सफर का हिस्सा है, जो मुझे आगे ले जा रहा है।'' रियलिटी शो में खेलने के अंदाज की बात करते हुए करण ने कहा, ''मैं खुद को बेहद सहज और स्वाभाविक खिलाड़ी मानता हूं। 

मेरा खेल ज्यादा सोचा-समझा या गणनाओं पर आधारित नहीं होता। मैं चीजों को ध्यान से देखता हूं, माहौल को समझता हूं, लेकिन जब फैसला लेने की बात आती है तो मैं केवल दिल की ही सुनता हूं। मेरे मन में जो आया, मैं वही करता हूं। कभी-कभी मुझे बाद में पछतावा होता है, लेकिन अगर मैं कोई कदम न उठाऊं, तो उसका पछतावा और ज्यादा होता है।''

रणनीति को लेकर भी करण का नजरिया बाकी खिलाड़ियों से थोड़ा अलग है। इस पर उन्होंने कहा, ''मेरे लिए रणनीति का मतलब किसी को बहकाना या चालबाजी करना नहीं है। मैं न तो जानबूझकर लोगों को पढ़ने की कोशिश करता हूं और न ही यह तय करता हूं कि कब और कैसे बोलना है और कब चुप रहना है। हर परिस्थिति में सामने मौजूद टास्क सबसे ज्यादा अहम होता है। 

उसे जीतना ही मेरा मुख्य लक्ष्य रहता है, चाहे तरीका कोई भी क्यों न हो।" करण ने कहा, "मैं खुद को स्मार्ट प्लेयर से ज्यादा एक आक्रामक खिलाड़ी मानता हूं। लोगों को परखने में अक्सर मैं गलती कर बैठता हूं। मैं शुरुआत में सभी को पसंद कर लेता हूं और बाद में समझ आता है कि कुछ लोग उस भरोसे के काबिल नहीं थे। यह पैटर्न मैंने जीवन में कई बार दोहराया है और मुझे इसका एहसास भी है, लेकिन यह मेरी कमजोरी नहीं, बल्कि मेरी सच्चाई है। यही चीज मुझे असली बनाती है और रियलिटी शो जैसे प्लेटफॉर्म पर रियल होना सबसे बड़ी ताकत होती है।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Mumbai News , Karan Patel , The 50

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD