Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस और एन.एच.ए.आई. ने हाईवे सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए आपसी तालमेल किया मजबूत

स्पेशल डीजीपी ए.एस. राय और एन.एच.ए.आई. के रीजनल ऑफिसर राकेश कुमार ने एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और संयुक्त प्रवर्तन प्रणाली की समीक्षा की

AS Rai, Special Director General of Police, Special DGP Traffic and Road Safety Punjab, Police, Punjab Police, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 15:42 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप राज्य की सड़कों पर सुरक्षित माहौल और बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का सुचारू उपयोग करने हेतु पंजाब पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) ने आज हाईवे सुरक्षा और प्रवर्तन के संबंध में सहयोग को मजबूत करने के लिए उच्च-स्तरीय तालमेल बैठक की। स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी पंजाब, ए.एस. राय और एन.एच.ए.आई. चंडीगढ़ के रीजनल ऑफिसर राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्तमान और आगामी हाईवे कॉरिडोरों, जिसमें हाल ही में शुरू किया गया कुराली-खरड़-मोहाली बाइपास भी शामिल है, पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ए.टी.एम.एस.) के प्रभावी उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया।

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी ए.एस. राय ने बताया कि दोनों एजेंसियों ने रीयल-टाइम निगरानी, ऑटोमैटिक वाइलेशन डिटेक्शन और दुर्घटना स्थल पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए ए.टी.एम.एस. डेटा के साथ प्रवर्तन प्रोटोकॉल को एकीकृत करने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि एजेंसियों ने रोड साइड विजिबिलिटी और जनता की सहायता बढ़ाने के लिए प्रमुख टोल प्लाज़ा और बिना टोल वाली जगहों पर ट्रैफिक सहायता पोस्टों को अपग्रेड करने पर सहमति व्यक्त की। 

उन्होंने यह भी कहा कि एस.एस.एफ. यूनिटों और एन.एच.ए.आई. टीमों के बीच निर्बाध संचालन संपर्क, प्रमुख कॉरिडोरों में त्वरित एवं सक्रिय सहायता सुनिश्चित करेगा। बैठक में, दुर्घटनाओं के समय सुचारू ढंग से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवाओं, रिकवरी वैनों और हाईवे पैट्रोलिंग की तैनाती के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन 1033 और 112 के एकीकरण पर भी समीक्षा की गई ताकि संसाधनों का सुचारू उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। 

इस दौरान चंडीगढ़ और राजपुरा रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या पर विचार किया गया और एन.एच.ए.आई. द्वारा 2-3 महीनों के अंदर आवश्यक सुधार करने का भरोसा दिया गया। इस दौरान यह सहमति भी बनी कि ब्लैक स्पॉट्स की नियमित पहचान और मूल्यांकन संयुक्त रूप से किया जाएगा और जिसके डेटा विश्लेषण के लिए पी.आर.एस.टी.आर.सी., जो पंजाब पुलिस का अनुसंधान विंग है, द्वारा सहायता की जाएगी।

विशेष डीजीपी ए.एस. राय ने एन.एच.ए.आई. को पूर्ण भरोसा देते हुए कहा, ‘‘हम साथ मिलकर काम करेंगे ताकि राज्य में सड़क यातायात के दौरान लोगों को अधिकतम सुरक्षा और बेहतरीन सेवाएं प्रदान की जा सकें।’’ रीजनल ऑफिसर चंडीगढ़, राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, ‘‘सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के सुचारू प्रवर्तन से इंजीनियरिंग अधिक प्रभावशाली होगी। 

पंजाब देश का अग्रणी राज्य है और हम हर कीमती जान को बचाने के लिए यातायात को और बेहतर एवं सुचारू बनाने के लिए संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं।’’ इस दौरान मौजूद प्रतिष्ठित व्यक्तियों में पंजाब सरकार के ट्रैफिक सलाहकार डॉ. नवदीप असीजा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीआईयू-चंडीगढ़ आशिम बंसल और डीएसपी ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा गणेश कुमार शामिल थे।

 

Tags: AS Rai , Special Director General of Police , Special DGP Traffic and Road Safety Punjab , Police , Punjab Police , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD