Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नम्रता शिरोडकर बर्थडे : बाल कलाकार बन किया डेब्यू, कई हिट देने के बाद शादी के लिए कुर्बान किया करियर

Special Day, Bollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 13:22 IST

कम उम्र में हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर करियर चमकाने वाली बहुत सारी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने बड़े-बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। वहीं, कुछ अभिनेत्रियों ने फिल्में छोड़कर अपने करियर से ऊपर अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को रखा। हम बात कर रहे हैं नम्रता शिरोडकर की, जिनका 22 जनवरी को 54वां जन्मदिन है। 90 के दशक में अपनी खूबसूरती से फिल्म जगत में सफलता पाने वाली नम्रता शिरोडकर आज पर्दे से दूर हैं। 

अभिनेत्री पति और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि नम्रता बी-टाउन के फैमिली बैकग्राउंड से आती है और उन्होंने सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। पारंपरिक महाराष्ट्रीयन परिवार में जन्मीं नम्रता शिरोडकर को एक्टिंग विरासत में मिली है। 

उनकी दादी मशहूर मराठी एक्ट्रेस मीनाक्षी शिरोडकर थीं, जिन्होंने जीनत अमान और शर्मिला टैगोर से पहले स्क्रीन पर बिकिनी पहन सनसनी मचा दी थी। अपनी दादी से मिले एक्टिंग के गुणों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए नम्रता शिरोडकर ने अपनी बहन शिल्पा शिरोडकर के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। नम्रता बचपन में ही पर्दे से अपने लगाव को जान चुकी थी। 

उन्होंने साल 1977 में फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' में बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। नम्रता ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग सीखी और फिर 1993 में एक्ट्रेस ने महज 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया जीता और इसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी भाग लिया और छठे नंबर पर रहीं। फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद अभिनेत्री के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुद-बा-खुद खुलने लगे और पहली ही फिल्म में उन्हें सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ काम करने का मौका मिला। 

साल 1998 में आई फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा। फिल्म में भले ही रोल छोटा था, लेकिन नम्रता को पहचान दिलाने के लिए काफी था, जिसके बाद उन्हें संजय दत्त के साथ 1999 में आई ‘वास्तव’ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने का मौका मिला। फिल्म ‘वास्तव’ की कहानी और कमाई दोनों ही धमाकेदार रही, और फिल्म ने दर्शकों का दिल भी जीता। 

बतौर लीड पहली ही हिट देने के बाद उन्हें 'पुकार', 'अस्तित्व', 'कच्चे धागे', 'तेरा मेरा साथ रहे', और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में देखा गया। अभिनेत्री के करियर की ज्यादातर फिल्में औसत रहीं, और वे कुछ ही हिट फिल्म देने में कामयाब रहीं। हिंदी सिनेमा में कई फिल्में करने के बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा का रुख किया, जहां फिल्म ‘वामसी’ में उन्हें महेश बाबू के साथ काम करने का मौका मिला। 

सेट पर दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ीं, और 5 साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि अभिनेत्री की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही बंद हो गई। नम्रता 1977 में बनी फिल्म ‘पूरब की लैला पश्चिम की छैला’ में दिखने वाली थी, लेकिन फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। बड़े बजट के साथ बनी फिल्म में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार लीड रोल में थे।

 

Tags: Special Day , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD