Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गोलपुरा से विकास का नया आग़ाज़, कालका–पंचकुला–रायपुररानी में तेज़ रफ़्तार से होंगे अधूरे काम पूरे: सांसद कार्तिकेय शर्मा

Kartikeya Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुररानी (पंचकुला) , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 10:27 IST

रायपुररानी क्षेत्र के गांव गोलपुरा में आज विकास कार्यों को लेकर एक बड़ी सौग़ात मिली। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ग्राम पंचायत गोलपुरा में सामुदायिक केंद्र, अंबेडकर भवन, गांव की गलियों के निर्माण, फिरनी निर्माण तथा कब्रिस्तान तक गली निर्माण सहित कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सांसद कार्तिकेय शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच ग्राम पंचायत गोलपुरा में करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य पूरे किए गए हैं या विभिन्न चरणों में हैं। इनमें स्कूल परिसर में ओपन जिम, पंचायत भूमि पर आरसीसी पिलर, श्मशानघाट से जुड़े निर्माण कार्य, पावर ब्लॉक, जल टंकी, गलियों का निर्माण, सामुदायिक केंद्र और अंबेडकर भवन जैसी योजनाएं शामिल हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि कालका क्षेत्र में जो काम अधूरे रह गए थे, उन्हें अब पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास किसी एक गांव या एक हल्के तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरा जिला उठेगा और कालका, पंचकुला व रायपुररानी में ज़ोरों पर विकास कार्य होंगे।उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो वादा हमने किया था, उसे पूरा करने का काम किया जाएगा। यह सिर्फ शुरुआत है। यह आग़ाज़ है, आगे आगे देखना अंजाम क्या होगा।”

सांसद ने बताया कि सड़कों पर भी लगातार काम चल रहा है और सड़कें बनाने का काम जल्द पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और रोज़मर्रा की ज़िंदगी आसान होगी।भावुक अंदाज़ में ग्रामीणों से संवाद करते हुए सांसद ने कहा, आप पूरा मेरा परिवार हैं। आपके लिए मेरे घर के दरवाज़े चौबीस घंटे खुले हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि विधायक शक्ति रानी शर्मा जी वे लगातार इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि उनके हल्के में ज़्यादा से ज़्यादा विकास कार्य हों और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। इसी भावना के साथ क्षेत्र में योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं।

विकास की बड़ी तस्वीर रखते हुए सांसद ने कहा कि विकसित भारत बनने के लिए पहले कालका विकसित बनेगा, फिर रायपुररानी बनेगा, पंचकुला बनेगा और तभी पूरा हरियाणा विकसित बनेगा।”महिला स्वास्थ्य को लेकर सांसद ने बताया कि ‘नमो शक्ति रथ’ की शुरुआत उन्होंने स्वयं की है, ताकि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को इलाज के लिए केंद्र सरकार पांच लाख रुपये तक की सहायता दे रही है, और जांच की सुविधा ज़मीन पर उपलब्ध कराई जा रही है, क्योंकि स्वस्थ भारत के बिना विकसित भारत संभव नहीं है।

कार्यक्रम में जिला व मंडल स्तर के जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति के पदाधिकारी, बीडीसी चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में माननीय सांसद ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों को मंच पर सम्मानित किया, और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि गांव के विकास में पंचायतें सबसे मजबूत कड़ी हैं।अपने संबोधन के अंत में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में रायपुररानी, पंचकुला और पूरा हरियाणा प्रगति और उद्योग के नाम से जाना जाएगा, और यह बदलाव अब ज़मीन पर दिखने लगा है।

 

Tags: Kartikeya Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD