Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

जापान में 'पुष्पा 2' रिलीज होने के बाद रश्मिका मंदाना को मिला 'सच्चा प्यार', लेटर दिखाकर फीलिंग की शेयर

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 18:16 IST

भारतीय सिनेमा अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि उसकी पहुंच दुनिया के कई देशों तक फैल चुकी है। खासकर साउथ इंडियन फिल्मों और सितारों की लोकप्रियता विदेशों में तेजी से बढ़ी है। इसी कड़ी में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जबरदस्त चर्चा बटोरी है।

हाल ही में इस फिल्म के जापान में रिलीज होने के मौके पर दोनों सितारे वहां पहुंचे, जहां उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा प्यार और सम्मान मिला। खासतौर पर रश्मिका मंदाना के लिए यह दौरा भावनाओं से भरा रहा।अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रमोशन के लिए जापान गए थे। यह फिल्म जापान में 16 जनवरी को रिलीज हुई, जिसे लेकर वहां के दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। 

जापान जैसे देश में भारतीय फिल्म का इस तरह स्वागत होना भारतीय सिनेमा के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है। प्रमोशन के दौरान दोनों कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की और फैंस से मुलाकात भी की।इस दौरान फैंस ने रश्मिका मंदाना को ढेर सारी चिट्ठियां और खूबसूरत तोहफे दिए। घर लौटने के बाद जब उन्होंने इन सभी तोहफों को देखा और चिट्ठियां पढ़ीं तो वह भावुक हो उठीं।

अपने जज्बातों को जाहिर करने के लिए रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, "मैं सिर्फ एक दिन के लिए जापान में थी और एक ही दिन में मुझे जो प्यार मिला, वह बेहद सच्चा और दिल को छू लेने वाला था। मैंने हर एक चिट्ठी पढ़ी और हर तोहफे को संभालकर घर लाईं। यह सब देखकर मैं काफी भावुक हो गई हूं।"अभिनेत्री ने जापान के फैंस से एक वादा भी किया। रश्मिका ने कहा, ''मैं दोबारा जापान जरूर आऊंगी और अगली बार ज्यादा समय वहां बिताऊंगी। 

अगला ट्रिप सिर्फ काम के लिए नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने और उस देश को और करीब से जानने के लिए होगा।''इसके साथ ही रश्मिका ने यह वादा भी किया कि अगली बार जापान आने से पहले वे जापानी भाषा और बेहतर तरीके से सीखने की कोशिश करेंगी।उन्होंने जापान को धन्यवाद करते हुए लिखा, ''मुझे वहां हमेशा बहुत प्यार मिलता है और मैं दोबारा लौटने का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रही हूं।

'इससे पहले रश्मिका ने टोक्यो में हुए प्रमोशनल इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में वह अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा 2' का मशहूर पोज देती नजर आईं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'थैंक यू, टोक्यो।'जब फिल्म के जापान में रिलीज की घोषणा हुई थी, तब रश्मिका ने फिल्म का जापानी ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने जापानी भाषा में लोगों का अभिवादन करते हुए लिखा कि 'पुष्पा' अब पूरी दुनिया में अपनी आग फैला रही है।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Pushpa 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD