Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

होलिस्टिक हेल्थ ही खुशहाली और तरक्की का आधार है : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुनेश्वर , 17 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 14:30 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में स्वास्थ्य की अवधारणा को इलाज तक सीमित रखने के बजाय रोकथाम और समग्र जीवनशैली से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि होलिस्टिक हेल्थ ही खुशहाली और तरक्की का आधार है, क्योंकि स्वस्थ तन के साथ स्वस्थ मन और सकारात्मक सामाजिक माहौल जरूरी है। 

अखिलेश यादव शनिवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में विजन इंडिया प्रोग्राम के तहत आयोजित होलिस्टिक हेल्थ समिट को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आज कई बार फेल हो जाती हैं, तब मेडिकल सेवाएं सामने आती हैं। हेल्थ एक प्रीवेंटिव कॉन्सेप्ट है, जबकि मेडिकल एक क्यूरेटिव। 

यदि होलिस्टिक हेल्थ पर गंभीरता से काम किया जाए तो लोग बीमार ही नहीं पड़ेंगे और समाज स्वतः प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस, संतुलित आहार, सकारात्मक सामाजिक सहयोग, खुशहाल कार्यस्थल और बेहतर वातावरण, सभी होलिस्टिक हेल्थ का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रदूषण और पर्यावरणीय कारकों पर चिंता जताते हुए कहा कि वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण सीधे लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। 

दिल्ली का प्रदूषण हो या इंदौर में दूषित जलापूर्ति, ये उदाहरण बताते हैं कि पर्यावरणीय लापरवाही कितनी घातक हो सकती है। नदियों में औद्योगिक अपशिष्ट जाने और उसी पानी से खेती होने के दुष्परिणाम भी स्वास्थ्य पर पड़ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार देश में होलिस्टिक हेल्थ की स्थिति महज 30 प्रतिशत है।पीएचसी और सीएचसी की हालत खराब है, आपातकालीन सेवाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। 

आशा वर्करों से अधिक काम लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें उचित मानदेय और सुरक्षा नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि योग पर भाषण बहुत होते हैं, लेकिन स्कूल-कॉलेजों में बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा देने की ठोस व्यवस्था नहीं है। सरकारों को प्रोएक्टिव वेलनेस, डिजिटल मेडिकल सेवाओं, टेलीमेडिसिन और नियमित मुफ्त जांचों पर ध्यान देना होगा।

समाजवादी सरकार के दौरान सभी जांचें मुफ्त थीं और आगे भी स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सपा मुखिया ने कहा कि स्वास्थ्य को जनआंदोलन बनाना होगा। एआई और डिजिटल तकनीक के जरिए हेल्थ जियोग्राफी तैयार कर निगरानी होगी, हर पंचायत को टेलीमेडिसिन से जोड़ा जाएगा और डॉक्टरों की सलाह मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'हेल्दी इंडिया' केवल नारा नहीं, बल्कि मिशन होना चाहिए, जिसमें सरकार, समाज और व्यक्ति सभी की साझा जिम्मेदारी हो।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD